शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: निकलस मादुरो की गिरफ्तारी पर बेटे का ऐलान: मां की कसम, लड़ाई जारी रहेगी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - निकलस मादुरो की गिरफ्तारी पर बेटे का ऐलान: मां की कसम, लड़ाई जारी रहेगी

निकलस मादुरो की गिरफ्तारी पर बेटे का ऐलान: मां की कसम, लड़ाई जारी रहेगी

UB News Network
Last updated: जनवरी 5, 2026 7:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
निकलस मादुरो की गिरफ्तारी पर बेटे का ऐलान: मां की कसम, लड़ाई जारी रहेगी
साझा करें

वेनेजुएला
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन में गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाया गया। इसे लेकर, मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा ने सोशल मीडिया पर ऑडियो मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन था। गुएरा ने आंतरिक साजिश की आशंका जताई और कहा, ‘इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन था और यह इतिहास ही उजागर करेगा। हम देखेंगे।’ वह ला गुएरा राज्य के सांसद और सत्तारूढ़ PSUV पार्टी के सदस्य हैं। गुएरा ने समर्थकों से 5 जनवरी को सड़कों पर उतरकर एकजुटता दिखाने की अपील की। उन्होंने बाहरी आक्रमण का सामना करने के लिए राजनीतिक और सैन्य एकता की जरूरत पर जोर दिया।
 
निकोलस मादुरो के बेटे गुएरा ने कहा कि पार्टी एकजुट रहेगी और हार नहीं मानेगी। उन्होंने अपनी मां की कसम खाते हुए भावुक अंदाज में कहा, ‘हम ठीक हैं और शांत हैं। आप हमें सड़कों पर लोगों के साथ देखेंगे। वे हमें कमजोर देखना चाहते हैं, लेकिन हम गरिमा के साथ झंडा उठाएंगे। हमें दुख तो है, गुस्सा तो है, लेकिन वे जीत नहीं पाएंगे। मैं अपनी जान, अपनी मां और सिलिया की कसम खाता हूं।’ वेनेजुएला में समर्थक सड़कों पर उतरने भी लगे हैं।

ड्रग तस्करी की साजिश के आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि बड़े पैमाने पर हमले के बाद मादुरो दंपति को काराकास से पकड़ा गया और USS इवो जिमा युद्धपोत के जरिए अमेरिका लाया गया। उन पर नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी की साजिश के आरोप हैं, जिनका मुकदमा न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में सोमवार को शुरू होने वाला है। यह अभियान अमेरिकी विशेष बलों की ओर से किया गया, जिसमें वेनेजुएला में कई ठिकानों पर हमले भी हुए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की निंदा भी हो रही है और इसे कानून का उल्लंघन बताया जा रहा है।

 

TAGGED:International NewsNicolas Maduro's
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हरभजन सिंह का बांग्लादेश पर कड़ा हमला: ‘भारत में स्वागत, लेकिन वहां जो हुआ…!’ हरभजन सिंह का बांग्लादेश पर कड़ा हमला: ‘भारत में स्वागत, लेकिन वहां जो हुआ…!’
अगली ख़बर भ्रष्टाचार पर वार: लोकायुक्त ने नगरपालिका आरआई को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा भ्रष्टाचार पर वार: लोकायुक्त ने नगरपालिका आरआई को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?