बुधवार, अप्रैल 22, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: होम गार्ड विभाग में हवलदार क्लर्क पदों पर किसी भी स्टेट के युवा करें आवेदन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - होम गार्ड विभाग में हवलदार क्लर्क पदों पर किसी भी स्टेट के युवा करें आवेदन

होम गार्ड विभाग में हवलदार क्लर्क पदों पर किसी भी स्टेट के युवा करें आवेदन

UB News Network
Last updated: जनवरी 5, 2026 6:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
होम गार्ड विभाग में हवलदार क्लर्क पदों पर किसी भी स्टेट के युवा करें आवेदन
साझा करें

नई दिल्ली.

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) की ओर से पुलिस हवलदार एवं क्लर्क सीधी भर्ती के बाद होम गार्ड विभाग से क्लर्क एवं हवलदार के 64 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती (Advt. No.-02/2026: From Bihar Home Guard) निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज यानी 5 जनवरी से स्टार्ट कर दिए गए हैं।

जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन के लिए पात्रता

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • अभ्यर्थी ने 1 अगस्त 2025 तक इंटरमीडिएट (12th) कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
  • न्यूनतम आयु 24 वर्ष एवं अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है।

शारीरिक मापदंड

अनारक्षित व पिछड़ा वर्ग से आने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी होनी चाहिए व सीना 81 सेमी व फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी हो व सीना 79 सेमी व फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेमी निर्धारित है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस व फीस

  • बिहार क्लर्क हवलदार आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर होम गार्ड बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Application Link-Ref.:Advt. No.-02/2026: Apply Online for the Post of Havildar Clerk (From Bihar Home Guard) in Bihar Home Guard under Home Dept. (Special), Govt. of Bihar पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें व फीस जमा करें। इसके बाद फिल एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में व्यू एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करके फॉर्म की स्थिति जांच लें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ सभी वर्गों के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

TAGGED:BiharHome Gaurd
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बस्तर के स्कूलों में अब विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से लगेगी हाजिरी बस्तर के स्कूलों में अब विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से लगेगी हाजिरी
अगली ख़बर शिक्षक नहीं, पढ़ाई ठप: प्राथमिक स्कूल में तालेबंदी पर उतरे पालक शिक्षक नहीं, पढ़ाई ठप: प्राथमिक स्कूल में तालेबंदी पर उतरे पालक

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?