सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: खेलो इंडिया बीच गेम्स में मध्य प्रदेश की सेपक टेकरा टीम का चयन, शहडोल में बन रहा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - खेलो इंडिया बीच गेम्स में मध्य प्रदेश की सेपक टेकरा टीम का चयन, शहडोल में बन रहा

खेलो इंडिया बीच गेम्स में मध्य प्रदेश की सेपक टेकरा टीम का चयन, शहडोल में बन रहा

UB News Network
Last updated: जनवरी 5, 2026 7:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
खेलो इंडिया बीच गेम्स में मध्य प्रदेश की सेपक टेकरा टीम का चयन, शहडोल में बन रहा
साझा करें

शहडोल:

शहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 15 से 16 किलोमीटर दूर है क्षीर सागर. ये एक ऐसी मनोरम जगह है, जहां पर सोन और मुड़ना दो नदियों का संगम स्थल है. वैसे तो ये स्थल लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट है, जो पर्यटन का बड़ा केंद्र है, लेकिन पहली बार इस स्थल का इस्तेमाल किसी गेम के लिए भी हुआ है. अभी हाल ही में मुड़ना और सोन नदी के संगम स्थल के किनारे जहां पर रेत का ढेर है, वहां सेपक टकरा बीच गेम्स के लिए मध्य प्रदेश टीम का कैंप लगाया गया था.

खेलो इंडिया बीच गेम्स में एमपी की टीम

7 जनवरी से 10 जनवरी तक खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन दमन द्वीप में होने जा रहा है. इस आयोजन को लेकर मध्य प्रदेश भी काफी उत्साहित है, क्योंकि खेलो इंडिया बीच गेम्स के लिए इस बार मध्य प्रदेश की सेपक टकरा टीम ने भी क्वालीफाई कर लिया है. पहली बार ऐसा हो रहा है, जब इस गेम में एमपी की टीम हिस्सा ले रही है. टीम को अपने इस गेम से मेडल जीतने की भी उम्मीद है.

शानदार था कैंप, तैयार है टीम

मध्य प्रदेश सेपक टकरा टीम के कोच रामकिशोर चौरसिया बताते हैं कि “इस बार प्रदेश की टीम ने सेपक टकरा बीच गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है. टीम से काफी उम्मीदें भी हैं, 10 दिन से कैंप भी शहडोल के क्षीरसागर में आयोजित किया गया था. यह कैंप शानदार रहा, हमारी टीम पूरी तरह से तैयार हो चुकी है और इस बार हमें मेडल जीतने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि हमारी टीम में अनुभव से लेकर युवा जोश सब कुछ शामिल है.

खिलाड़ियों ने कहा जरूर जीतेंगे

शहडोल के क्षीर सागर में कैंप के खत्म हो जाने के बाद जबलपुर के खिलाड़ी यश ठाकुर जो की 10 साल से इस खेल को खेल रहे हैं. जबलपुर के ही आयुष सोनी यह भी करीब 7-8 साल से इस खेल को खेल रहे हैं और इस खेल के माहिर खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं. शहडोल के अभिनव सिंह ये करीब 5 साल से इस खेल में हैं. तीनों खिलाड़ियों का कहना है कि तैयारी बहुत शानदार रही है, सुविधा भी अच्छी मिली है. बीच गेम्स है, तो नदी के किनारे रेत पर बीच का फील लेते हुए 10 दिनों तक प्रैक्टिस किया. उन्हें एक अच्छा माहौल और अनुभव मिला. खिलाड़ी उत्साह से लेवरेज हैं और उन्हें उम्मीद है कि वो जरूर जीतेंगे.

बीच गेम्स इसलिए चुनौती थी

खेल एवं युवा कल्याण विभाग शहडोल के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजय सोधिया कहते हैं कि “जब मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग से उन्हें आदेश मिला कि मध्य प्रदेश बीच सेपक टकरा गेम्स का कैंप शहडोल में लगा है, तो उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि बीच में सेपक टकरा गेम होना है. इसके लिए बीच का माहौल कहां से लाया जाए, क्योंकि यह तो समुद्र के किनारे ही मिल सकता है.

इसके बाद खेल युवा कल्याण विभाग की टीम ने कोशिश की कि शहडोल से लगभग जो 15 से 16 किलोमीटर दूर क्षीर सागर का एरिया है, जहां सोन और मुड़ना नदी का संगम स्थल है. मनोरम और अद्भुत दृश्य भी है, इन दिनों वहां पानी भी काम हो जाता है, रेत का बहुत सारा इलाका नदी के किनारे खाली रहता है. जहां बिल्कुल बीच जैसा ही अनुभव होता है. फील होता है, वहां पर 10 दिन का कैंप लगाने का फैसला किया गया और 10 दिन के कैंप का सफल आयोजन किया गया.

TAGGED:featuredKhelo India Beach GamesMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर शिक्षक नहीं, पढ़ाई ठप: प्राथमिक स्कूल में तालेबंदी पर उतरे पालक शिक्षक नहीं, पढ़ाई ठप: प्राथमिक स्कूल में तालेबंदी पर उतरे पालक
अगली ख़बर स्मृति ईरानी की प्रेरणादायक बात: “मेरी जीत हार में लिखी है”, राजस्थान डिजिफेस्ट स्मृति ईरानी की प्रेरणादायक बात: “मेरी जीत हार में लिखी है”, राजस्थान डिजिफेस्ट

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?