मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रणथंभौर सफारी के दौरान साइना नेहवाल से हुआ बाघ का आमना-सामना, वीडियो वायरल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - रणथंभौर सफारी के दौरान साइना नेहवाल से हुआ बाघ का आमना-सामना, वीडियो वायरल

रणथंभौर सफारी के दौरान साइना नेहवाल से हुआ बाघ का आमना-सामना, वीडियो वायरल

UB News Network
Last updated: जनवरी 4, 2026 8:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
रणथंभौर सफारी के दौरान साइना नेहवाल से हुआ बाघ का आमना-सामना, वीडियो वायरल
साझा करें

सवाई माधोपुर
भारतीय बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल हाल ही में अपने परिवार के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के निजी दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने रणथंभौर रोड स्थित होटल ताज में ठहरकर रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया और टाइगर सफारी का रोमांचक अनुभव लिया। सफारी के दौरान उनके साथ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।

टाइगर सफारी के दौरान रणथंभौर के जोन नंबर-3 में साइना नेहवाल को प्रसिद्ध बाघिन रिद्धि (टी-124) और उसके शावकों के दीदार हुए। इसी दौरान एक बाघ उनकी सफारी गाड़ी के बिल्कुल पास आ गया। आमतौर पर इस तरह की स्थिति में लोग घबरा जाते हैं, लेकिन साइना नेहवाल ने बेहद साहस और संयम का परिचय दिया। उन्होंने बिना डरे उस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और इस यादगार क्षण को संजो लिया।
 
बाघिन और उसके शावकों की अठखेलियां देखकर साइना नेहवाल काफी रोमांचित नजर आईं। उन्होंने न सिर्फ सफारी के दौरान बाघों की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया, बल्कि होटल ताज में परिवार के साथ बिताए गए खास पलों को भी कैमरे में कैद किया। बाद में इन सभी तस्वीरों और वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। उनके प्रशंसकों ने इन पोस्ट्स पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं और उनके साहस की तारीफ की।

यह पहली बार नहीं है जब साइना नेहवाल रणथंभौर पहुंची हों। इससे पहले भी वह वर्ष 2023 में रणथंभौर का दौरा कर चुकी हैं। साइना नेहवाल का रणथंभौर से खास लगाव माना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, खुले जंगल, बाघ-बाघिन और उनके शावकों की स्वछंद अठखेलियां उन्हें बेहद पसंद हैं। यही कारण है कि वह बार-बार यहां आकर प्रकृति और वन्यजीवों के बीच समय बिताना पसंद करती हैं।

रणथंभौर टाइगर रिजर्व देश और दुनिया में बाघों की स्वच्छंद गतिविधियों के लिए खास पहचान रखता है। यहां हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा फिल्मी जगत, राजनीति और खेल जगत से जुड़ी कई नामी हस्तियां भी यहां भ्रमण के लिए आती रहती हैं। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी परिवार सहित रणथंभौर आ चुके हैं, वहीं क्रिकेटर शिखर धवन और अभिनेता वरुण धवन जैसे कई बड़े नाम भी यहां की खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं। रणथंभौर में वीआईपी और वीवीआईपी पर्यटकों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है।

 

TAGGED:Saina NehwalSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच को गोलियों से भूना, मौत अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच को गोलियों से भूना, मौत
अगली ख़बर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- शिक्षा और उत्कृष्टता को अपना पथ-प्रदर्शक मानता है म मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- शिक्षा और उत्कृष्टता को अपना पथ-प्रदर्शक मानता है म

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?