गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: BHU में दाखिला लेने से पहले पता कर लें जरूरी नियम और बदलाव
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - BHU में दाखिला लेने से पहले पता कर लें जरूरी नियम और बदलाव

BHU में दाखिला लेने से पहले पता कर लें जरूरी नियम और बदलाव

UB News Network
Last updated: जनवरी 4, 2026 8:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
BHU में दाखिला लेने से पहले पता कर लें जरूरी नियम और बदलाव
साझा करें

लखनऊ.

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने एडमिशन पॉलिसी और पाठ्यक्रमों में बड़े बदलावों की घोषणा कर दी है। इस बार फोकस सिर्फ डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स और आधुनिक विषयों को पढ़ाई का हिस्सा बनाया गया है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि नए कोर्स ग्लोबल जॉब मार्केट की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

पीजी एडमिशन: अब सीयूईटी-पीजी ही मुख्य आधार

बीएचयू प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अधिकांश परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश अब CUET-PG के स्कोर के आधार पर होगा। इस दायरे में पारंपरिक पीजी डिग्री, डिप्लोमा और कई वोकेशनल कोर्स भी शामिल कर लिए गए हैं। इस बदलाव से छात्रों को अलग-अलग प्रवेश परीक्षाओं के झंझट से राहत मिलेगी और एक ही इंटीग्रेटेड परीक्षा के जरिए मुख्य कैंपस के साथ-साथ संबद्ध कॉलेजों में भी आवेदन किया जा सकेगा।

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए नियम अलग

मेडिकल फील्ड में करियर बनाने वालों के लिए नियम अलग रखे गए हैं। चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS-BHU) के एमडी, एमएस और नए सुपर-स्पेशलिटी सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिला पूरी तरह NEET-PG की मेरिट और काउंसलिंग से होगा। इस साल IMS ने रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए सुविधाएं बढ़ाने और मनोचिकित्सा विभाग में नए कोर्स जोड़ने की भी योजना बनाई है।

नए जमाने के नए कोर्स

  • बीएचयू ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कई आधुनिक विषय जोड़े हैं। इनमें प्रमुख हैं –
  • एमएससी इन एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी
  • एमए इन डिजिटल ह्यूमैनिटीज
  • डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रोग्राम
  • हाइब्रिड कृषि तकनीकों से जुड़े पाठ्यक्रम

विश्वविद्यालय का मानना है कि इन विषयों से छात्रों को न केवल अकादमिक मजबूती मिलेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

सीटें, आवेदन और टाइमलाइन

सत्र 2026-27 के लिए बीएचयू में यूजी और पीजी मिलाकर करीब 18 हजार सीटों पर दाखिले की तैयारी है। पीजी के लिए लगभग 8 हजार सीटें तय की गई हैं। यूजी स्तर पर 10 हजार से ज्यादा सीटों पर प्रवेश होगा। सीयूईटी-पीजी के फॉर्म 14 दिसंबर से भरे जा रहे हैं, अंतिम तिथि 14 जनवरी है। परीक्षा परिणाम के बाद मई तक रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। यूजी में इस बार बीए-बीएड कोर्स की शुरुआत भी की जा रही है, जिसके लिए अतिरिक्त सीटें तय होंगी।

ऑनलाइन काउंसलिंग और हेल्प डेस्क

बीएचयू ने अपना नया एडमिशन और काउंसलिंग पोर्टल अपडेट कर दिया है। काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी और डॉक्यूमेंट्स का डिजिटल वेरिफिकेशन किया जाएगा। एक सप्ताह बाद ऑनलाइन हेल्प डेस्क भी शुरू होगी, जहां छात्रों को फॉर्म भरने से जुड़ी हर समस्या का समाधान मिलेगा। यह हेल्प डेस्क आवेदन अवधि के दौरान रोजाना दो घंटे सक्रिय रहेगी।

रिजर्वेशन और टाई-ब्रेक नियम

बीएचयू में आरक्षण भारत सरकार के नियमों के अनुसार लागू रहेगा –

  • SC: 15%
  • ST: 7.5%
  • OBC: 27%
  • EWS: 10%
  • PwBD: 5%

यदि अंकों में समानता होती है तो अर्हक डिग्री में ज्यादा अंक, अंतिम सेमेस्टर का प्रदर्शन और अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

एनटीए और विदेशी छात्रों के लिए नियम

सीयूईटी-पीजी का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। विदेशी छात्रों को छोड़कर सभी पीजी कोर्स में प्रवेश का आधार सीयूईटी-पीजी स्कोर ही होगा। प्रत्येक पीजी प्रोग्राम में 15% सुपरन्यूमेरी सीटें विदेशी छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

TAGGED:BHU CariarEducation/Careerfeatured
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर यूपी में चिकित्सा शिक्षा में 2400 से ज्यादा नौकरियां यूपी में चिकित्सा शिक्षा में 2400 से ज्यादा नौकरियां
अगली ख़बर अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच को गोलियों से भूना, मौत अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच को गोलियों से भूना, मौत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?