मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: थाने में 4 घंटे इंतज़ार के बाद भी नहीं दर्ज हुआ बयान, नेहा राठौर ने कहा– अपने शब
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - थाने में 4 घंटे इंतज़ार के बाद भी नहीं दर्ज हुआ बयान, नेहा राठौर ने कहा– अपने शब

थाने में 4 घंटे इंतज़ार के बाद भी नहीं दर्ज हुआ बयान, नेहा राठौर ने कहा– अपने शब

UB News Network
Last updated: जनवरी 4, 2026 6:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
थाने में 4 घंटे इंतज़ार के बाद भी नहीं दर्ज हुआ बयान, नेहा राठौर ने कहा– अपने शब
साझा करें

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखा तंज कसने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर अब भी अपनी बातों पर कायम हैं। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में इसे लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की नोटिस के बाद शनिवार की शाम नेहा सिंह राठौर बयान दर्ज कराने थाने पहुंची। यहां चार घंटे तक रहने के बाद भी बयान दर्ज नहीं हो सका और वापस चली गईं। बयान दर्ज नहीं होने का नेहा ने दो कारण बताया है। पहला कि थाने के प्रभारी निरीक्षक मीटिंग में होने के कारण नहीं थे। दूसरा सूर्यास्त के बाद किसी महिला का बयान दर्ज नहीं होता है। नेहा ने इसके साथ ही कहा कि जिस बात को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उस बात पर अब भी कायम हैं। नेहा ने पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री पर इशारों में तंज कसा था। अब यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना होनी चाहिए।
 
थाने से निकलते समय नेहा ने कहा कि पहलगांव में जो आतंकवादी हमला हुआ था, उसी सिलसिले में मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। 8-9 महीने पहले लगभग दर्ज मामले में हजरतगंज थाने की तरफ से मुझे दो नोटिस अब तक दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि मुझे आना है और जांच में सहयोग करना है, तो मैं आई हुई थी। इतनी रात में आने का कारण पूछने पर नेहा ने कहा कि मैं तीन-चार घंटे से यहां पे बैठी हुई थी। इतनी रात को मैं नहीं आई थी। कहा कि प्रभारी निरीक्षक किसी मीटिंग में व्यस्त थे, इसलिए इतना इंतजार करना पड़ा है। अभी हमारी बातचीत हो पाई है। जिस बयान को लेकर एफआईआर हुई है नेहा ने उस पर कायम रहने की बात भी कही। नेहा ने कहा कि मैं समझती हूं कि बिल्कुल प्रधानमंत्री जी की आलोचना होनी चाहिए और आज मैं अपने बात पर कायम हूं।

नेहा के साथ उनके पति हिमांशु भी थाने पहुंचे थे। हिमांशु ने कहा कि 15 दिन पहले नोटिस मिला था। उस समय नेहा का स्वास्थ्य ठीक नहीं था तो बता दिया गया था कि स्वास्थ्य ठीक होते ही आएंगे। अब दूसरा नोटिस मिला जिसमें तीन दिन के अंदर आने को बोला गया। आज तबीयत भी ठीक थी और हमें जैसे ही नोटिस मिला हम तुरंत चले आए। एफआईआर को लेकर हिमांशु ने कहा कि नेहा ने कुछ ट्वीट्स किए थे। प्रधानमंत्री जी से कुछ सवाल पूछे थे। उसके बाद कुछ लोगों को नाराजगी हुई और उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी। देश में एफआईआर दर्ज कराना कितना आसान है, इससे पता ही चल जा रहा है।

TAGGED:Neha Rathore
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर दिन-रात बेखौफ फर्राटा भरती हैं ट्रेनर दीदी और 60 सहेलियां, सेफ मोबिलिटी से बन रह दिन-रात बेखौफ फर्राटा भरती हैं ट्रेनर दीदी और 60 सहेलियां, सेफ मोबिलिटी से बन रह
अगली ख़बर योग, योग-डांस, ध्यान, भजन और पंचतत्व रीकी हीलिंग ने रचा इतिहास योग, योग-डांस, ध्यान, भजन और पंचतत्व रीकी हीलिंग ने रचा इतिहास

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?