शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एलन मस्क से टकराव के बीच मादुरो का बड़ा दांव: गिरफ्तारी पर ट्रंप को सराहा, देश म
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - एलन मस्क से टकराव के बीच मादुरो का बड़ा दांव: गिरफ्तारी पर ट्रंप को सराहा, देश म

एलन मस्क से टकराव के बीच मादुरो का बड़ा दांव: गिरफ्तारी पर ट्रंप को सराहा, देश म

UB News Network
Last updated: जनवरी 4, 2026 4:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
एलन मस्क से टकराव के बीच मादुरो का बड़ा दांव: गिरफ्तारी पर ट्रंप को सराहा, देश म
साझा करें

नई दिल्ली
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। मस्क ने इस सैन्य सफलता को पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी जीत करार देते हुए कहा कि यह दुनिया भर के तानाशाहों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है। इससे पहले फरवरी 2025 में एलन मस्क ने तर्क दिया था कि अमेरिका को दूसरे देशों में शासन परिवर्तन की कोशिश करने के बजाय अपने आंतरिक मामलों पर ध्यान देना चाहिए।
 
शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी दी थी कि अमेरिकी सेना ने एक गुप्त अभियान में निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स को हिरासत में ले लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने ट्वीट किया, “बधाई हो राष्ट्रपति ट्रंप! यह पूरी दुनिया के लिए एक जीत है और हर जगह मौजूद दुष्ट तानाशाहों के लिए एक स्पष्ट संदेश है। वेनेजुएला अब उस समृद्धि और खुशहाली का हकदार है, जिसकी उसे प्रतीक्षा थी।”

फ्री इंटरनेट
इसके साथ ही मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने वेनेजुएला के नागरिकों के लिए एक महीने (3 फरवरी 2026 तक) के लिए मुफ्त इंटरनेट सेवा देने का भी ऐलान किया है, ताकि वहां के लोग दुनिया से जुड़े रह सकें। आपको बता दें कि एलन मस्क और निकोलस मादुरो के बीच पिछले काफी समय से कड़वाहट रही है। मादुरो ने मस्क को अपना ‘कट्टर दुश्मन’ बताया था और वेनेजुएला में ‘X’ पर प्रतिबंध भी लगाया था। मस्क लगातार मादुरो को तानाशाह कहते रहे हैं और वहां के विपक्ष का समर्थन करते आए हैं। मस्क का यह ताजा बयान उनके उसी पुराने रुख की पुष्टि करता है।

निकोलस मादुरो की यह गिरफ्तारी अमेरिका द्वारा उन पर रखे गए इनाम को दोगुना करने के कुछ महीने बाद हुई है। अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं की तस्करी में उनकी कथित भूमिका को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने उन पर 50 मिलियन डॉलर (लगभग 415 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी पर अब अमेरिका में ‘नार्को-टेररिज्म’ से जुड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मस्क के साथ-साथ कई अन्य वैश्विक नेताओं ने भी इस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जबकि वेनेजुएला के भीतर इसे लेकर तनाव बना हुआ है।

 

TAGGED:Elon Musk
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मामूली जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला को जमीन पर पटककर पीट-पीटकर मार डाला मामूली जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला को जमीन पर पटककर पीट-पीटकर मार डाला
अगली ख़बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के टाउनहॉल रैन बसेरे की देखी व्यवस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के टाउनहॉल रैन बसेरे की देखी व्यवस्था

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?