रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: इंदौर निगम कमिश्नर का आईएएस क्षितिज सिंघल ने आधी रात संभाला कामकाज
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - इंदौर निगम कमिश्नर का आईएएस क्षितिज सिंघल ने आधी रात संभाला कामकाज

इंदौर निगम कमिश्नर का आईएएस क्षितिज सिंघल ने आधी रात संभाला कामकाज

UB News Network
Last updated: जनवरी 4, 2026 1:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
इंदौर निगम कमिश्नर का आईएएस क्षितिज सिंघल ने आधी रात संभाला कामकाज
साझा करें

इंदौर.

दूषित जल आपूर्ति मामले हुई मौतों के मामले में इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटाकर आईएएस अधिकारी क्षितिज सिंघल को निगम आयुक्त पदस्थ किया है। वे शनिवार रात 11:45 बजे इंदौर पहुंचे और सीधे निगम मुख्यालय जाकर पदभार संभाला। सिंघल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी का कार्यभार संभाल रहे थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने दिलीप यादव को हटाने के दूसरे दिन शनिवार को सिंघल को इंदौर नगर निगम का आयुक्त पदस्थ किया है।

पांच अपर आयुक्त और 32 उपयंत्री मैदान में

इंदौर नगर निगम ने भागीरथपुरा में दूषित पानी के लीकेज को खोजने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार से लीकेज खोजने, पानी की सैंपलिंग व जांच के लिए इंदौर नगर निगम में आए तीनों नए अपर आयुक्तों के साथ पहले से मौजूद पांच अपर आयुक्तों को निरीक्षण व निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। भागीरथपुरा की 32 गलियों में 32 उपयंत्री व सहायक यंत्री भी बीट अनुसार सफाई, सैंपलिंग, लीकेज खोजने में जुटे हैं।

नगर निगम की टीम ने 15 स्थानों पर गड्ढे खोदकर पाइप लाइन चेक की। इसमें सात स्थानों पर लीकेज मिला, जिसे दुरस्त किया गया। क्षेत्र में 100 सार्वजनिक व निजी बोरिंग में क्लोरिन डाला गया। शनिवार को भागीरथपुरा पानी की टंकी से जल वितरण नहीं किया गया। क्षेत्र में पानी के टैंकरों से जल वितरित किया गया।

गंदे पानी की समस्या का 48 घंटे में समाधान करें

गंदे पानी की समस्या के त्वरित समाधान के लिए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शनिवार को कलेक्टर शिवम वर्मा तथा निगम के सभी अपर आयुक्तों के साथ बैठक की। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गंदे पानी की समस्या की समीक्षा की गई और कार्य विभाजन किया गया। महापौर ने कहा कि कठिन समय में जनता के साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।

पूरे शहर में सर्वे कराया जाएगा और जहां-जहां गंदे पानी की समस्या सामने आएगी, वहां 48 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार कार्य वितरण कर तत्काल कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बैठक में जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, अपर आयुक्त अर्थ जैन, अभय राजनगांवकर, आकाश सिंह, मनोज पाठक, नरेंद्र नाथ पांडे, देवघर दरवाई तथा कार्यपालन यंत्री अश्विनी जनवदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED:IndoreMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ग्वालियर व्यापार मेले में हाईटेक हेलिकॉप्टर से करें राजस्थान से दुबई तक की सैर ग्वालियर व्यापार मेले में हाईटेक हेलिकॉप्टर से करें राजस्थान से दुबई तक की सैर
अगली ख़बर ग्वालियर में लाश का AI से स्कैच बनवाकर की महिला की पहचान ग्वालियर में लाश का AI से स्कैच बनवाकर की महिला की पहचान

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?