मंगलवार, मार्च 31, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: तरन तारन में समलैंगिक विवाह की अजीब घटना, शादी से पहले दुल्हन बनी लड़की सहेली के
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - तरन तारन में समलैंगिक विवाह की अजीब घटना, शादी से पहले दुल्हन बनी लड़की सहेली के

तरन तारन में समलैंगिक विवाह की अजीब घटना, शादी से पहले दुल्हन बनी लड़की सहेली के

UB News Network
Last updated: जनवरी 4, 2026 10:13 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
तरन तारन में समलैंगिक विवाह की अजीब घटना, शादी से पहले दुल्हन बनी लड़की सहेली के
साझा करें

 तरनतारन

पंजाब के तरन तारन से अजीबोगरीब कहानी सामने आई है. यहां दो छात्राएं समलैंगिक विवाह करने के इरादे से घर से भाग गईं. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानती थीं. इस घटना के बाद परिजन भी हैरान हैं. इस मामले में एक छात्रा की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों छात्राओं की तलाश की जा रही है.

ये कहानी तरन तारन जिले के थाना सिटी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मुरादपुरा की है. एक छात्रा की मां ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि बेटी को उसके साथ पढ़ने वाली छात्रा बहला-फुसलाकर घर से भगा कर ले गई है, जबकि 14 जनवरी को तरन तारन के एक युवक के साथ उसकी शादी होने वाली थी. वो दुल्हन बनने वाली थी. लेकिन उसके घर से भागने की खबर के बाद अब लड़के वालों ने भी शादी से इनकार कर दिया है.

शिकायत करने वाली महिला ने कहा कि बेटी और उसके साथ पढ़ने वाली लड़की ने 9वीं से लेकर 12वीं तक साथ पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी. उस लड़की ने बॉय कट स्टाइल रखा था. बेटी अक्सर उसके घर जाती थी. दोनों अधिकतर समय साथ ही रहती थीं. वह लड़की मोहल्ले में ही रहती है. इस वजह से शुरुआत में किसी तरह का शक नहीं हुआ.

महिला ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी 14 जनवरी को तय कर दी थी. इसके लिए रिश्तेदारों में शादी के कार्ड भी बांटे जा रहे थे. इसी बीच मोहल्ले की लड़की इस शादी से नाराज रहने लगी. उसने मेरे बेटे को भी कई बार धमकाया कि यदि शादी कहीं और कर दी गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

शिकायत में महिला का आरोप है कि इन्हीं धमकियों के बाद मोहल्ले की वो लड़की बेटी को अपने साथ भगा कर ले गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा. इस मामले में तरन तारन के सिटी थाने के एसएचओ अमरीक सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोनों छात्राओं की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून के दायरे में रहते हुए सभी पहलुओं की जांच की जाएगी. दोनों के मिलने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे.

TAGGED:lesbianPunjabtop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज जल्द, भोपाल में चौथे स्टेशन पर तैया निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज जल्द, भोपाल में चौथे स्टेशन पर तैया
अगली ख़बर पारो की कहानी: माघ मेला में दातुन बेचने वाली लड़की हुई वायरल, सुंदरता से ज्यादा पारो की कहानी: माघ मेला में दातुन बेचने वाली लड़की हुई वायरल, सुंदरता से ज्यादा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?