रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 2026 की शुरुआत से पहले युवाओं को रोजगार के मिले नये अवसर, पुलिस विभाग में 60,244
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - 2026 की शुरुआत से पहले युवाओं को रोजगार के मिले नये अवसर, पुलिस विभाग में 60,244

2026 की शुरुआत से पहले युवाओं को रोजगार के मिले नये अवसर, पुलिस विभाग में 60,244

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 31, 2025 3:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
2026 की शुरुआत से पहले युवाओं को रोजगार के मिले नये अवसर, पुलिस विभाग में 60,244
साझा करें

लखनऊ
इस साल के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लाखों युवाओं को 2026 का बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी इस अधिसूचना ने साफ संकेत दिया है कि योगी सरकार में रोजगार केवल घोषणा नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया बन चुका है। पुलिस बल को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार देने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
भर्ती बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को बोर्ड की वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। ओटीआर के जरिए एक बार पंजीकरण कराने के बाद अभ्यर्थियों को बार-बार दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।

योगी सरकार में पुलिस भर्ती का नया रिकॉर्ड
योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती अब अभियान का रूप ले चुकी है। साल 2025 में ही 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती पूरी की गई थी और अब 32,679 नई भर्तियों की घोषणा ने यह साफ कर दिया है कि सरकार कानून-व्यवस्था के साथ-साथ युवाओं के भविष्य को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इससे पहले पुलिस विभाग में 2.19 लाख से अधिक भर्तियां कर कानून व्यवस्था और रोजगार, दोनों मोर्चों पर योगी सरकार ने मजबूत नींव तैयार की है। बीते वर्षों में लंबित पड़ी भर्तियों को गति देने, चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने और समयबद्ध नियुक्ति सुनिश्चित करने पर सरकार का फोकस लगातार मजबूत हुआ है।

युवाओं में भरोसा, कानून व्यवस्था में मजबूती
लगातार हो रही भर्तियों से जहां प्रदेश के युवाओं में भरोसा बढ़ा है, वहीं पुलिस बल की संख्या और क्षमता में भी इजाफा हो रहा है। सरकार का मानना है कि मजबूत पुलिस व्यवस्था ही सुरक्षित उत्तर प्रदेश की नींव है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने उन आशंकाओं को भी खत्म किया है, जो पहले पुलिस भर्तियों को लेकर सामने आती थीं। योगी सरकार के दौरान मेरिट आधारित चयन, तकनीकी निगरानी और समय पर परिणाम अब नई पहचान बन चुके हैं।

TAGGED:Uttar PradeshYogi government
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 23934 ई-सेवाओं वाले देश में उत्तर प्रदेश की 929 डिजिटल सेवाएं, अनिवार्य सेवाओं म 23934 ई-सेवाओं वाले देश में उत्तर प्रदेश की 929 डिजिटल सेवाएं, अनिवार्य सेवाओं म
अगली ख़बर न्यू ईयर की पहली सुबह क्या करें? ये शुभ काम दूर करेंगे गरीबी और बढ़ाएंगे धन-धान् न्यू ईयर की पहली सुबह क्या करें? ये शुभ काम दूर करेंगे गरीबी और बढ़ाएंगे धन-धान्

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?