मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: चलती कार में स्टंटबाजी का वीडियो बना रहे थे Reel, पुलिस की कार्रवाई में 5 कार जब
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - चलती कार में स्टंटबाजी का वीडियो बना रहे थे Reel, पुलिस की कार्रवाई में 5 कार जब

चलती कार में स्टंटबाजी का वीडियो बना रहे थे Reel, पुलिस की कार्रवाई में 5 कार जब

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 31, 2025 12:13 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
चलती कार में स्टंटबाजी का वीडियो बना रहे थे Reel, पुलिस की कार्रवाई में 5 कार जब
साझा करें

राजनांदगांव

सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ की होड़ में कानून को ताक पर रखने वालों पर राजनांदगांव पुलिस ने सख्त शिकंजा कस दिया है. इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को सतर्क किया, जिसमें कुछ युवक तेज रफ्तार गाड़ियों में स्टंट करते और नाबालिगों की जान खतरे में डालते नजर आए. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू कर दी. जांच में सामने आया कि कुछ वाहन चालक सार्वजनिक सड़क को स्टंट ट्रैक समझ बैठे थे. तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए वाहन दौड़ाए जा रहे थे, जिनमें नाबालिग बच्चे भी सवार थे. यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन था, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका था.

पांच वाहन जब्त, चालकों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर थाना बसंतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की. वायरल वीडियो के आधार पर छह वाहनों की पहचान की गई, जिनमें क्रेटा, जिप्सी और स्कॉर्पियो जैसे वाहन शामिल थे. इन सभी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 611/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 285 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 182(1)(क) के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस की टीम ने पांच वाहनों को जब्त किया और चालकों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया. एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है.

एसपी ने की नाबालिग और उनके परिजनों की काउंसलिंग
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने स्वयं नाबालिग बच्चों और उनके परिजनों की काउंसलिंग की. बच्चों को समझाया गया कि रील और रोमांच के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करना अपराध है. वहीं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार परवरिश और सतर्कता का पाठ पढ़ाया गया. राजनांदगांव पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़क स्टंट, लापरवाही और नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते हादसों को रोका जा सके. जनसहयोग से ही सुरक्षित सड़क और सुरक्षित शहर संभव है,इसी विश्वास के साथ राजनांदगांव पुलिस ने आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.

TAGGED:ChhattisgarhReelstunts
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोतमा थाना में सौंपा ज्ञापन, पुलिस अधीक्षक को किए गए क्षे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोतमा थाना में सौंपा ज्ञापन, पुलिस अधीक्षक को किए गए क्षे
अगली ख़बर यूपी पुलिस में 22 हजार कांस्टेबलों की भर्ती जल्द, योगी सरकार के फैसले के बाद बढ़ यूपी पुलिस में 22 हजार कांस्टेबलों की भर्ती जल्द, योगी सरकार के फैसले के बाद बढ़

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?