शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: iPhone 16 ने भारत में तोड़ा रिकॉर्ड, 65 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - बिज़नेस - iPhone 16 ने भारत में तोड़ा रिकॉर्ड, 65 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा

iPhone 16 ने भारत में तोड़ा रिकॉर्ड, 65 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 30, 2025 7:43 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
iPhone 16 ने भारत में तोड़ा रिकॉर्ड, 65 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा
साझा करें

मुंबई 
 अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल इंक. ने भारत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आसान क्रेडिट, कैशबैक जैसे विभिन्न ऑफर्स की बदौलत आईफोन 16 अब भारत का सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है, जिसने चीन की वीवो के सबसे लोकप्रिय बजट मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने 2025 के पहले 11 महीनों में आईफोन 16 के करीब 65 लाख यूनिट्स बेचे और इसके साथ ही यह भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया। एप्पल ने इस अवधि में एंड्रॉएड फोन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स समर्थित वीवो का वाई29 5जी इस अवधि में 47 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, 33 लाख बिक्री के साथ आईफोन 15 भी भारत में बेस्ट‑सेलिंग फोन की टॉप 5 लिस्ट में शामिल रहा।

एप्पल के फोन, जिनकी कीमत आईफोन 15 के लिए 47,000 रुपए से शुरू होती है, वीवो के सबसे अधिक बिकने वाले हैंडसेट (14,000 रुपए) की कीमत से तीन गुना से भी अधिक है।

रिपोर्ट में बताया गया कि एप्पल की यह सफलता बदलते ग्राहक व्यवहार को दर्शाती है। पहले भारत में ज्यादातर लोग एंट्री‑लेवल और मिड‑रेंज फोन ही खरीदते थे, लेकिन अब महंगे स्मार्टफोन की मांग बढ़ रही है।
एप्पल ने भारत में स्थानीय निर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) बढ़ाकर चीन पर निर्भरता कम करने की रणनीति अपनाई है। हाल ही में कंपनी ने बेंगलुरु, पुणे और नोएडा में तीन नए एप्पल स्टोर खोले, जिससे भारत में इसके कुल पांच स्टोर हो गए।

एप्पल ने ग्राहकों के लिए नो‑कॉस्ट ईएमआई, कैशबैक और बैंक स्कीम जैसी सुविधाएं भी दी हैं, जिससे कंपनी के महंगे फोन खरीदना आसान हो गया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एप्पल ने नवंबर में भारत से 2 अरब डॉलर के आईफोन एक्सपोर्ट किए, जो अब तक का सबसे बड़ा है। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में एप्पल इंडिया ने घरेलू बिक्री में 9 अरब डॉलर का रिकॉर्ड बनाया और हर पांचवें आईफोन का निर्माण या असेंबली भारत में किया गया।

भारत में एप्पल की मैन्युफैक्चरिंग ने ग्लोबल प्रोडक्शन वैल्यू में 12 प्रतिशत का योगदान दिया। साथ ही, कंपनी ने पहली बार भारत में महंगे प्रो और प्रो मैक्स मॉडल का निर्माण भी शुरू किया।
कंपनी की फाइलिंग में यह भी बताया गया कि वित्त वर्ष 2025 में अमेरिका से 178.4 अरब डॉलर का रेवेन्यू आया, जो एप्पल के ग्लोबल रेवेन्यू का करीब 43 प्रतिशत है और इन आईफोन में से बढ़ती संख्या भारत से भेजी गई।

TAGGED:BusinessiPhone 16
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर UGC NET Dec 2025 Admit Card OUT: 2 जनवरी एग्जाम डेट वाले कैंडिडेट्स करें चेक UGC NET Dec 2025 Admit Card OUT: 2 जनवरी एग्जाम डेट वाले कैंडिडेट्स करें चेक
अगली ख़बर अरुण सिंह का छत्तीसगढ़ आगमन आज, संगठनात्मक बैठक के साथ 500 कार्यकर्ताओं को मिलेग अरुण सिंह का छत्तीसगढ़ आगमन आज, संगठनात्मक बैठक के साथ 500 कार्यकर्ताओं को मिलेग

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?