सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 2023 के बाद पहली बार शरद-पवार और अजित पवार गुट साथ, भाजपा को टक्कर देने के लिए प
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - राजनीति - 2023 के बाद पहली बार शरद-पवार और अजित पवार गुट साथ, भाजपा को टक्कर देने के लिए प

2023 के बाद पहली बार शरद-पवार और अजित पवार गुट साथ, भाजपा को टक्कर देने के लिए प

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 29, 2025 9:03 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
2023 के बाद पहली बार शरद-पवार और अजित पवार गुट साथ, भाजपा को टक्कर देने के लिए प
साझा करें

मुंबई 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को बड़ा ऐलान कर दिया कि पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) चुनावों के लिए उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) गुट एक साथ चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने इसे परिवार का फिर से एकजुट होना करार दिया. अजित पवार पिंपरी-चिंचवड़ में 15 जनवरी को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनावों के लिए ‘घड़ी’ (एनसीपी का चुनाव चिह्न) और ‘तुतारी’ (एनसीपी-एसपी का चिह्न) एक साथ आए हैं. परिवार फिर से एकजुट हो गया है. अब इस गठबंधन का सीधा मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन है. भाजपा ने कई नगर निगमों में एनसीपी को दरकिनार कर दिया है. बीएमसी में भी भाजपा ने एनसीपी को अपने गठबंधन से बाहर रखा है.

यह घोषणा उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप देने के दौरान हुई चर्चा के बाद की गई. अजित पवार ने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने और रैलियों में विवादास्पद बयानबाजी से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि हम विकास करने वाले लोग हैं. हम उन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे जिन्होंने इस नगर निगम को कर्ज में डुबोने की कोशिश की. पिंपरी-चिंचवड़ को विकास के मामले में उन्होंने एनसीपी का योगदान बताया और हिंजेवाड़ी आईटी पार्क का जिक्र किया.
अन्य नगर निगमों में गठबंधन की संभावना

इस बीच, दोनों गुटों के बीच पुणे नगर निगम चुनावों के लिए भी गठबंधन की बातचीत चल रही है. इससे संकेत मिलता है कि पिंपरी-चिंचवड़ में हुआ समझौता अन्य प्रमुख नगर निगमों तक विस्तारित हो सकता है. महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे, जबकि मतगणना अगले दिन होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है.

यह गठबंधन 2023 में एनसीपी के विभाजन के बाद पहली बार दोनों गुटों का एक साथ आना है. अजित पवार ने 2023 में शरद पवार से अलग होकर भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ महायुति गठबंधन में शामिल हो गए थे. उस समय उन्होंने चाचा की उम्र का हवाला देकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे. शरद पवार चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.उसी दिन बारामती में पवार परिवार एक साथ नजर आया, जहां उद्योगपति गौतम अडानी ने शरदचंद्र पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उद्घाटन किया. यह स्थानीय गठबंधन महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ है, जहां राज्य स्तर पर दोनों गुट अलग-अलग गठबंधनों में हैं. पिंपरी-चिंचवड़ एनसीपी का पारंपरिक गढ़ रहा है, जहां 2017 तक अविभाजित एनसीपी का शासन था. जानकारों का मानना है कि यह गठबंधन वोटों के बंटवारे को रोकने और भाजपा के खिलाफ मजबूत चुनौती पेश करने की रणनीति है.

TAGGED:Sharad Pawar-Ajit Pawar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर एसएस प्लाजा में आग से मचा हड़कंप, कई दुकानों को भारी नुकसान, घंटों चला रेस्क्यू एसएस प्लाजा में आग से मचा हड़कंप, कई दुकानों को भारी नुकसान, घंटों चला रेस्क्यू
अगली ख़बर नए साल से पहले मध्यप्रदेश में मंदिरों की सुरक्षा चाक-चौबंद, DGP कैलाश मकवाना के नए साल से पहले मध्यप्रदेश में मंदिरों की सुरक्षा चाक-चौबंद, DGP कैलाश मकवाना के

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?