गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: वुमेंस टी20 इतिहास में पहली बार: 412 रन बने, शतक नहीं कोई! इंडिया-श्रीलंका मैच म
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - वुमेंस टी20 इतिहास में पहली बार: 412 रन बने, शतक नहीं कोई! इंडिया-श्रीलंका मैच म

वुमेंस टी20 इतिहास में पहली बार: 412 रन बने, शतक नहीं कोई! इंडिया-श्रीलंका मैच म

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 29, 2025 5:54 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
वुमेंस टी20 इतिहास में पहली बार: 412 रन बने, शतक नहीं कोई! इंडिया-श्रीलंका मैच म
साझा करें

नई दिल्ली

इंडिया वर्सेस श्रीलंका चौथे टी20 मैच के दौरान एक ऐसा कारनामा हुआ, जो वुमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक नहीं हुआ। भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अपने टी20 क्रिकेट के इतिहास का 221 रनों का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस दौरान स्मृति मंधाना ने 80 तो शेफाली वर्मा ने 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 ही रन बना सकी। श्रीलंका के लिए कप्तान चमीरा अट्टापट्टू ने 53 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में 412 रन बनाए, मगर किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा।

WT20I क्रिकेट के इतिहास का यह दोनों टीमों का मिलाकर सबसे बड़ा स्कोर है, जब किसी बैटर ने शतक ना जड़ा हो। जब इतने रन टी20 में बनते हैं तो कोई एक ना एक तो बैटर शतक जड़ता है, मगर इस मैच के दौरान ऐसा नहीं हुआ।

वहीं एक्सट्रा रन हटा भी दिए जाए तो भी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। श्रीलंका ने 6 तो भारत ने 11 अतिरिक्त रन दिए थे। जिसमें वाइड, नो, लेग बाय और बाय जैसे रन शामिल होते हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सभी रन भारतीय सरजमीं पर आए हैं।
एक मैच में बिना सेंचुरी के बल्लेबाजों द्वारा सबसे ज्यादा रन (महिला T20I)

395 – IND बनाम SL तिरुवनंतपुरम में, आज

356 – IND बनाम AUS मुंबई में, 2022

356 – IND बनाम WI मुंबई में, 2024

354 – IND बनाम AUS मुंबई में, 2022

350 – IND बनाम SA चेन्नई में, 2024

बात मैच की करें तो, इस बार टॉस का सिक्का श्रीलंकाई कप्तान की झोली में गिरा और उन्होंने तुरंत गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पारी की शुरुआत से ही उनके इस फैसले को गलत साबित किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की रिकॉर्ड पार्टनरशिप ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 15.2 ओवर में 162 रन जोड़े। इसके बाद नंबर-3 पर आईं ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 40 रन बनाकर श्रीलंका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 16 रनों की नाबाद पारी खेली।

222 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। कप्तान चमीरा अट्टापट्टू ने 52 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

TAGGED:SportsWT20I
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर दिल्ली में होगा नितिन नबीन का नया पता, नए साल से बदल जाएगा आशियाना दिल्ली में होगा नितिन नबीन का नया पता, नए साल से बदल जाएगा आशियाना
अगली ख़बर उत्तर प्रदेश पुलिस का #यूपी_पुलिस_मंथन हैशटैग विश्व के टॉप ट्रेंड में शामिल उत्तर प्रदेश पुलिस का #यूपी_पुलिस_मंथन हैशटैग विश्व के टॉप ट्रेंड में शामिल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?