रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रेलवे से टीवी तक का सफर: वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने KBC में जीते 25 लाख
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रेलवे से टीवी तक का सफर: वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने KBC में जीते 25 लाख

रेलवे से टीवी तक का सफर: वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने KBC में जीते 25 लाख

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 28, 2025 3:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
रेलवे से टीवी तक का सफर: वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने KBC में जीते 25 लाख
साझा करें

बठिंडा
एक्टर अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने कई लोगों की किस्मत बदली है। अब पंजाब के बठिंडा के रहने वाले रणधीर सिंह ने शो में 25 लाख रुपए की रकम जीत ली है। 25 लाख रुपए की रकम जीतने वाले रणधीर सिंह अकेले हॉट सीट पर नहीं पहुंचे थे, बल्कि अपनी पत्नी के साथ गए थे। दंपत्ति ने अपनी सूझ-बूझ के साथ सवालों के जवाब दिए और 25 लाख तक का सफर पूरा किया। रणधीर सिंह और उनकी पत्नी को केबीसी के 95 एपिसोड में देखा गया। आईएएनएस से खास बातचीत में रणधीर सिंह ने शो और अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। रणधीर सिंह ने बताया कि वे रेलवे डिपार्टमेंट में ट्रेन ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं और वे पहले शख्स थे जिन्होंने वंदे भारत ट्रेन को चलाया था। उन्होंने बताया कि “जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी, उस ऐतिहासिक पल का मैं भी गवाह रहा था। मैं उस वक्त वंदे भारत ट्रेन का लोको पायलट था।” उन्होंने कहा कि “मैं साल 2000 से कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड देख रहा हूं और शो में हिस्सा लेने के लिए कई साल से तैयारी कर रहा था। अब जाकर मुझे शो का हिस्सा बनने का मौका मिला।”
रणधीर सिंह को लिखने और गाने का भी शौक है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 25 लाख के सवाल पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि सवाल था कि नंबर-1 फॉर्मूला रेसिंग के माइकल शूमाकर के फिजिकल कोच कौन थे। उस वक्त हमें नहीं पता था कि सवाल का जवाब क्या है, लेकिन बाद में हमने पंजाब के बलवीर सिंह का नाम लिया। ये फैसला हम दोनों पति-पत्नी का था और हमारा जवाब सही निकला।
उन्होंने आगे बताया कि 50 लाख का सवाल और भी ज्यादा मुश्किल था, इसलिए हमने खेल को वहीं खत्म करने का फैसला लिया। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे शो को लेकर रणधीर सिंह ने कहा कि बुद्धि के विकास के लिए ऐसे शोज का होना बहुत जरूरी है। ये युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है और हर उम्र का इंसान अपनी किस्मत को आजमा सकता है।

TAGGED:PunjabVande Bharat loco pilot
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  फडणवीस ने रामायण से संबंधित प्रदर्शनी का किया लोकार्प महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने रामायण से संबंधित प्रदर्शनी का किया लोकार्प
अगली ख़बर शादी भारत में, तलाक विदेश में! कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले से बदली कानूनी तस्वीर शादी भारत में, तलाक विदेश में! कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले से बदली कानूनी तस्वीर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?