सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025 में बड़ा उलटफेर: जडेजा-सिराज को मिली जगह, बुमराह बाहर, क
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025 में बड़ा उलटफेर: जडेजा-सिराज को मिली जगह, बुमराह बाहर, क

टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025 में बड़ा उलटफेर: जडेजा-सिराज को मिली जगह, बुमराह बाहर, क

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 28, 2025 10:42 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025 में बड़ा उलटफेर: जडेजा-सिराज को मिली जगह, बुमराह बाहर, क
साझा करें

नई दिल्ली 
प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने साल 2025 के लिए अपनी पसंदीदा टेस्ट इलेवन का चयन किया है। उन्होंने इसे टेस्ट टीम ऑफ द ईयर नाम दिया है। हर्षा भोगले ने अपनी टीम में इस साल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया है। उन्होंने 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है। पैट कंमिंस को टीम का कप्तान बनाया है। खास बात यह है कि इस टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है, लेकिन जसप्रीत बुमराह के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर केएल राहुल और ट्रेविस हेड को चुना। तीसरे नंबर पर गिल, चौथे पर जो रूट, पांचवें पर स्टीव स्मिथ, छठे पर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपिंग के लिए एलेक्स कैरी को रखा। बॉलिंग लाइनअप में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, मोहम्मद सिराज और साइमन हार्मर शामिल हैं।

हर्षा भोगले ने अपनी टीम में पहले सलामी बल्लेबाज के रूप में लोकेश राहुल का चयन किया है। राहुल के लिए टेस्ट क्रिकेट में यह साल शानदार बीता है। वे इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। हर्षा ने केएल राहुल के धैर्य और नितरंतरा की प्रशंसा की। राहुल के बल्ले से इस साल टेस्ट में तीन शतकों की मदद से 813 रन निकले हैं। हर्षा ने दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में ट्रेविस हेड को जगह दी है। उनका मानना है कि ट्रेविस हेड में मैच जिताऊ पारी खेलने का हुनर है। वे अक्सर इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने मध्य क्रम में शुभमन गिल, जो रूट और स्टीव स्मिथ के रूप में तीन मजबूत बल्लेबाजों को शामिल किया है। उन्होंने नंबर तीन के लिए शुभमन गिल को चुना है। शुभमन गिल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गिल ने इस साल 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 5 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 983 रन बनाए हैं। 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भोगले ने दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज जो रूट को चुना है। वे इस साल सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शुभमन गिल और लोकेश राहुल के बाद तीसरे नंबर पर हैं। हर्षा ने अपनी टीम के बल्लेबाजी क्रम को और मजबूत करते हुए 5वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जगह दी है।

उन्होंने विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत की जगह एलेक्स कैरी को शामिल किया है। उनका मानना है कि कैरी एक शानदार विकेटकीपर हैं और उन्होंने इस साल बल्लेबाजी भी बेहतरीन की है। स्पिन गेंदबाजी के लिए हर्षा ने रवींद्र जडेजा और साइमन हार्मर को टीम में रखा है। तेज गेंदबाजी क्रम में उन्होंने मिचेल स्टार्क, मोहम्मद सिराज और पैट कमिंस को शामिल किया है। स्टार्क साल 2025 में शानदार फॉर्म में रहे हैं और इस साल टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक (55) विकेट हासिल किए हैं। सिराज ने भी इस साल शानदार गेंदबाजी की है और 43 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। हर्षा ने पैट कमिंस को साल 2025 की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है। उन्होंने कमिंस की सधी हुई गेंदबाजी (16.53 की औसत से 26 विकेट) और प्रभावशाली कप्तानी के लिए टीम में चयन किया है।

हर्षा द्वारा चुनी गई टीम इस प्रकार है- केएल राहुल, ट्रेविस हेड, शुभमन गिल, स्टीव स्मिथ, जो रूट, रवींद्र जाडेजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), मोहम्मद सिराज, साइमन हार्मर।

हर्षा भोलगे द्वारा चुनी गई इस प्लेइंग इलेवन को लेकर फैंस दो समूहों में बंट गए हैं। एक तरफ जहां कई लोग टीम की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। फैंस में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप ऋषभ पंत की जगह एलेक्स कैरी को चुने जाने को लेकर काफी असहमति देखी गई। हालांकि, टीम का कप्तान पैट कंमिंस को बनाए जाने को लेकर फैंस में आम सहमति भी देखी जा रही है। हर्षा ने अपने वीडियो में इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के रूप में न्यूजीलैंड के गेंदबाज जेकब डफी का विशेष उल्लेख किया है। डफी के लिए यह साल ब्रेकआउट ऑफ द ईयर के रूप में गुजरा है। उन्होंने 2025 में तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक 81 विकेट हासिल किए हैं। डफी के अलावा हर्षा ने जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और टेम्बा बवुमा का विशेष उल्लेख किया है। हर्षा ने साल 2025 का टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड मिचेल स्टार्क को दिया है। उन्होंने अपनी टीम में भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का किसी भी तरह से जिक्र नहीं किया है।

TAGGED:Siraj includedSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जबलपुर–दमोह फोरलेन परियोजना का सर्वे पूरा, 150 फीट चौड़ी सड़क से बदलेगा क्षेत्र जबलपुर–दमोह फोरलेन परियोजना का सर्वे पूरा, 150 फीट चौड़ी सड़क से बदलेगा क्षेत्र
अगली ख़बर खौफनाक हादसा: नशे की हालत में युवक ने खुद को किया आग के हवाले, मौके पर मचा कोहरा खौफनाक हादसा: नशे की हालत में युवक ने खुद को किया आग के हवाले, मौके पर मचा कोहरा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?