सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 15 साल बाद इंग्लैंड की जीत, भावुक हुए ब्रॉड और स्टोक्स; J
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 15 साल बाद इंग्लैंड की जीत, भावुक हुए ब्रॉड और स्टोक्स; J

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 15 साल बाद इंग्लैंड की जीत, भावुक हुए ब्रॉड और स्टोक्स; J

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 27, 2025 11:45 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 15 साल बाद इंग्लैंड की जीत, भावुक हुए ब्रॉड और स्टोक्स; J
साझा करें

नई दिल्ली 
5,468 दिनों का सूखा खत्म करते हुए इंग्लैंड ने लगभग 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है। इंग्लैंड ने एशेज 2025–26 के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज की। बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेन स्टोक्स की इंग्लैंड ने इसे 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और यादगार जीत दर्ज की।

15 साल बाद ऑस्ट्रलिया की सरजमीं पर इंग्लैंड की जीत से पूर्व दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड काफी इमोशनल नजर आए। जीत के बाद उनकी आंखों में खुशी साफ देखी गई। कमेंट्री बॉक्स में साथी कंमेंट्रेटर ने उन्हें इमोशनल देखकर पीठ थपथपाई और बधाई दी। स्टुअर्ड ब्रॉड ने इंग्लैंड की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अपने इमोशन को शब्दों के माध्यम से भी बयां किया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड की जीत पर बेन स्टोक्स और जो रूट को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने उनको थैंक्यू बोलते हुए यह भी कहा कि ये खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के कारण जीत डिजर्व करते हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने कमेंट्री बॉक्स से माइक उठाते हुए बहुत ही भावनात्मक अंदाज में कहा- “16 दर्दनाक हारें, 2 ड्रॉ और उसके बाद यह जीत। देखिए इस टेस्ट मैच को जीतने का क्या मतलब है। फैंस में कितनी खुशी है। इंग्लैंड ने एमसीजी में यह टेस्ट मैच जीत लिया है और पूरी दुनिया देख रही है। थैंक्यू बेन स्टोक्स, थैंक्यू जो रूट इस जीत के लिए। वे ये जीत डिजर्व करते हैं। बेन स्टोक्स इस सीरीज के वारियर रहे हैं।”

स्टुअर्ट ब्रॉड का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उधर मैच की बात करें तो बॉक्सिंग डे टेस्ट में गेंदबाजों का जलवा रहा। शुक्रवार से शुरू हुआ यह मैच दूसरे ही दिन समाप्त हो गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 152 रनों पर समेट दिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने और घातक गेंदबाजी की। माइकल नेसर और बोलैंड की खतरनाक गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड मात्र 110 रनों पर ऑल ऑउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में मात्र 132 रन जोड़े और पहली पारी की 42 रनों की बढ़त के साथ 175 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

 

TAGGED:Broad and Stokes get emotionalSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कम उम्र, बड़ा साहस: 10 वर्षीय सरवन सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में निभाई अहम भूमिका, कम उम्र, बड़ा साहस: 10 वर्षीय सरवन सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में निभाई अहम भूमिका,
अगली ख़बर संघर्ष से सम्मान तक: दिव्यांगता को मात देने वाली JCB चालक की बेटी को ‘वीर बाल दि संघर्ष से सम्मान तक: दिव्यांगता को मात देने वाली JCB चालक की बेटी को ‘वीर बाल दि

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?