मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मजीठिया अरेस्ट टीम के पूर्व हेड SSP सस्पेंड, अमृतसर में टेंडर घोटाले का आरोप
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मजीठिया अरेस्ट टीम के पूर्व हेड SSP सस्पेंड, अमृतसर में टेंडर घोटाले का आरोप

मजीठिया अरेस्ट टीम के पूर्व हेड SSP सस्पेंड, अमृतसर में टेंडर घोटाले का आरोप

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 27, 2025 10:43 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
साझा करें

अमृतसर
 पंजाब सरकार ने अमृतसर के SSP विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई एक सीनियर IAS अधिकारी की शिकायत के बाद की गई है। हालांकि, अभी तक किसी उच्च अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, SSP को निलंबित करने के पीछे शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह पहला मामला नहीं है जब अमृतसर में SSP पर ऐसे आरोप लगे हैं।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर चल रही खबरों के माध्यम से ही उन्हें इस बारे में जानकारी मिल रही है। चर्चा यह भी है कि इस मामले से जुड़ी एफआईआर को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

गौरतलब है कि लखबीर सिंह की तैनाती अप्रैल महीने में अमृतसर में हुई थी। उनके कार्यकाल के दौरान ब्लैकमेलिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े कई बड़े आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले को लेकर स्थिति फिलहाल अस्पष्ट बनी हुई है।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले इसी वर्ष अप्रैल महीने में पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर समेत दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया था। उस समय आरोप था कि इन अधिकारियों ने कथित ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में समय रहते कार्रवाई नहीं की और मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

उस कार्रवाई के बाद सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया था कि भ्रष्टाचार, लापरवाही और कर्तव्य में कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे अधिकारी कितना ही वरिष्ठ क्यों न हो।

रंजीत एवेन्यू प्रोजेक्ट में करोड़ों का गबन

सूत्रों के मुताबिक, अमृतसर के प्रमुख इलाके रंजीत एवेन्यू में 55 करोड़ रुपये के एक टेंडर प्रोजेक्ट में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ। इसके बजाय, करोड़ों रुपये का गबन किया गया और पैसे कई लोगों में बांट दिए गए। इस मामले की शिकायत सरकार तक पहुंच चुकी थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। यह कदम राज्य प्रशासन की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है।

गौरतलब है कि लखबीर सिंह को इसी वर्ष मार्च में अमृतसर में विजिलेंस विभाग का एसएसपी नियुक्त किया गया था। 25 जून 2025 को चर्चित  विक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी से जुड़ी कार्रवाई में भी उनकी अहम भूमिका बताई जाती रही है। लेकिन कुछ ही महीनों के भीतर उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप सामने आए, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। इससे पहले भी अमृतसर देहाती  के एसएसपी मनिंदर सिंह को निलंबित किया जा चुका है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल बनी हुई है।
  

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को राहत, हाईकोर्ट के आदेश से घर का सपना हो सकता पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को राहत, हाईकोर्ट के आदेश से घर का सपना हो सकता
अगली ख़बर लीगल एड डिफेंस काउंसिल में चयन प्रक्रिया निरस्त, नए निर्देशों का इंतजार लीगल एड डिफेंस काउंसिल में चयन प्रक्रिया निरस्त, नए निर्देशों का इंतजार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?