शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: MCG पर गेंदबाजों का कहर: पहले दिन ही गिरे 20 विकेट, ICC के हस्तक्षेप की आशंका
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - MCG पर गेंदबाजों का कहर: पहले दिन ही गिरे 20 विकेट, ICC के हस्तक्षेप की आशंका

MCG पर गेंदबाजों का कहर: पहले दिन ही गिरे 20 विकेट, ICC के हस्तक्षेप की आशंका

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 2:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
MCG पर गेंदबाजों का कहर: पहले दिन ही गिरे 20 विकेट, ICC के हस्तक्षेप की आशंका
साझा करें

मेलबर्न

किसी टेस्ट मैच के पहले दिन अगर 20 विकेट गिर जाएं तो जाहिर है कि आप उस पिच को अच्छा नहीं कहेंगे। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि अगर किसी एशियाई देश खासकर भारत की पिच पर पहले दिन 20 विकेट गिर जाते हैं तो हाय-तौबा मच जाती है। यहां तक कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी भी पिच को खराब रेटिंग देती है। हालांकि, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में ऐसा देखने को नहीं मिलता, लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न के एमसीजी में एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। ये बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है। शुक्रवार 26 दिसंबर को मुकाबले का पहला दिन था और पहले ही दिन आधा मैच खत्म हो गया, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की एक-एक पारी समाप्त हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने 152 रन और इंग्लैंड ने महज 110 रन पर अपने सभी विकेट खो दिए। ऐसे में पिच की आलोचना बनती है, क्योंकि यहां गेंद और बल्ले में अच्छी लड़ाई नहीं थी।

तमाम दिग्गज एमसीजी की पिच की आलोचना कर चुके हैं, जिनमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डैरेन लेहमन भी शामिल हैं। माइकल वॉन ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल में कहा है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन की पिच हैरान करने वाली थी। वहीं, डैरेन लेहमन का दावा था कि मेलबर्न की पिच घटिया थी। उन्होंन एसईएन रेडियो पर कहा कि इस तरह की सीम मोमेंट तेज गेंदबाजों को लिए नहीं होनी चाहिए, जो काफी खतरनाक होती है।

इन सभी के बीच एक बात उठती है कि क्या आईसीसी एमसीजी की पिच की आलोचना के बाद रेटिंग अच्छी देगी? इसका जवाब है कि इस बार शायद आईसीसी का रुख अलग हो, क्योंकि 300 रनों से भी भीतर 20 विकेट पहले दिन गिर जाते हैं और 21वां भी विकेट गिर ही गया था, लेकिन गेंद कैरी नहीं की। ऐसे में आईसीसी क्या सजा एमएसजी को दे सकती है? इसका जवाब है कि आईसीसी के पास टेस्ट मैच की पिचों के लिए चार तरह की रेटिग है, जिनमें दो बढ़िया और दो घटिया कैटेगरी में हैं।

क्या और कैसी होती है पिच रेटिंग?

नंबर 1 – वेरी गुड, नंबर 2 सेटिस्फेक्ट्री…जाहिर है कि दोनों से किसी भी ग्राउंड को कोई दिक्कत नहीं होती। नंबर 3 पर आती है अनसेटिस्फेक्ट्री और चौथे पर अनफिट…जाहिर है कि इनमें सजा का प्रावधान है। हालांकि, अनसेटिस्फेक्ट्री में फिर भी थोड़ी सी नरमी ग्राउंड के प्रति बरती जाती है, लेकिन अनफिट में नहीं। अनफिट तो ये पिच नहीं कही जाएगी, क्योंकि वह पिच अनफिट मानी जाती है, जो बहुत ज्यादा खतरनाक हो।

ऐसे में एमएसजी की पिच को अनसेटिस्फेक्ट्री की रेटिंग दी जा सकती है, जिसमें एक डिमेरिट पॉइंट ग्राउंड के खाते में जोड़ा जाता है, जिससे ज्यादा असर ग्राउंड पर नहीं पड़ता। इतनी ही सजा एमएसजी को मिल सकती है। इसी सीरीज के पहले मैच के पहले दिन 19 विकेट गिरे थे, लेकिन फिर भी पिच को वेरी गुड रेटिंग मिली।

TAGGED:MCG Pitch RatingSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को यमुना, ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को यमुना, ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे
अगली ख़बर भीड़ नियंत्रण की नई व्यवस्था: बांके बिहारी मंदिर में अब एक समय में 200 श्रद्धालु भीड़ नियंत्रण की नई व्यवस्था: बांके बिहारी मंदिर में अब एक समय में 200 श्रद्धालु

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?