शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ऑनलाइन फ्रॉड के अड्डे पर चीन-थाईलैंड-म्यांमार की संयुक्त कार्रवाई, 454 इमारतें ध
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ऑनलाइन फ्रॉड के अड्डे पर चीन-थाईलैंड-म्यांमार की संयुक्त कार्रवाई, 454 इमारतें ध

ऑनलाइन फ्रॉड के अड्डे पर चीन-थाईलैंड-म्यांमार की संयुक्त कार्रवाई, 454 इमारतें ध

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 1:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
ऑनलाइन फ्रॉड के अड्डे पर चीन-थाईलैंड-म्यांमार की संयुक्त कार्रवाई, 454 इमारतें ध
साझा करें

नाएप्यीडॉ

चीन, म्यांमार और थाईलैंड की एजेंसियों ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है. म्यांमार के म्यावद्दी क्षेत्र में जुआ और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ उठाए गए इस एक्शन में म्यामांर के केके पार्क में 494 इमारतें ध्वस्त कर दी गईं, जबकि याताई न्यू सिटी में फ्रॉड फैलाने वाले इलाके को पूरी तरह से साफ कर दिया गया.

म्यांमार के इस एरिया की तुलना आप भारत के झारखंड में मौजूद साइबर ठगी के लिए बदनाम ‘जामताड़ा’ से कर सकते हैं. जो कुछ समय पहले तक भारत में डिजिटल फ्रॉड का अड्डा था. हालांकि सख्त पुलिसिया कार्रवाई के बाद यहां अब हालात ठीक होने लगे हैं. 

म्यांमार में हुए इस ऑपरेशन के दौरान 952 चीनी संदिग्ध नागरिकों प्रत्यर्पित कर चीन वापस भेज दिया गया. यह जानकारी चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के आपराधिक जांच ब्यूरो के वीचैट अकाउंट पर गुरुवार को दी गई. 

इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए चीन के पब्लिक सिक्योरिटी विभाग ने एक टास्क फोर्स भेजा था. ये टास्क फोर्स म्यांमार और थाईलैंड की कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ म्यावद्दी में ऑपरेशन में शामिल हुआ. तीनों देशों ने समन्वय करके जुआ और धोखाधड़ी क्षेत्रों पर छापेमारी की और कार्रवाई की. 

चीन का कहना है कि यहां जुए का अड्डा था. टेलीकॉम धोखाधड़ी क्षेत्रों में अपराधी गिरोह लंबे समय से चीनी नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बना रहे थे, इससे गंभीर नुकसान हो रहा था. 

इस साल के शुरुआत में चीन, म्यांमार और थाईलैंड ने टेलीकॉम और ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने के लिए मंत्रिस्तरीय समन्वय तंत्र स्थापित किया था, जिसके तहत कई दौर की संयुक्त कार्रवाइयां की गईं. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार अक्टूबर से म्यांमार के अधिकारियों ने चीन और थाईलैंड के साथ पूर्व समझौतों के अनुसार म्यावद्दी और अन्य क्षेत्रों में एक्शन लेना शुरू किया. इस दौरान संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और जुआ-धोखाधड़ी  के अड्डों को ध्वस्त किया गया.

15 दिसंबर को तीनों देशों के पुलिस बलों ने पहली बार म्यावद्दी के केके पार्क, याताई न्यू सिटी और अन्य बड़े जुआ-धोखाधड़ी पार्कों में संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. उन्होंने ये जायजा लिया कि संयुक्त कार्रवाई कितनी प्रभावशाली हो सकती है.

इसके बाद 16 से 19 दिसंबर तक यहां तीनों की एजेंसियों ने कार्रवाई की. इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड और जुएं के इस अड्डे को मटियामेट कर 454 इमारतों को गिरा दिया गया. कार्रवाई के बाद चीन के जिलिन और हेनान प्रांतों की पुलिस इकाइयों को गिरफ्तार संदिग्धों को चीन वापस लाने का निर्देश दिया गया. तीनों देशों के संयुक्त प्रयासों से इस साल म्यावद्दी में ऑनलाइन जुआ और टेलीकॉम धोखाधड़ी में शामिल 7,600 से अधिक चीनी नागरिकों को वापस लाया गया है. 

इस अभियान में केके पार्क की 494 इमारतें ध्वस्त की गईं और याताई न्यू सिटी में फ्रॉड क्षेत्र को पूरी तरह साफ कर दिया गया. चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टेलीकॉम और ऑनलाइन धोखाधड़ी अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा चुनौती है. 

TAGGED:featuredInternational NewsOnline Fraud
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया रेवाड़ी का BDPO, 50 लाख के विकास कार 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया रेवाड़ी का BDPO, 50 लाख के विकास कार
अगली ख़बर PAK ने LoC के पास लगाया काउंटर-ड्रोन सिस्टम, ऑपरेशन सिंदूर का असर अभी भी महसूस PAK ने LoC के पास लगाया काउंटर-ड्रोन सिस्टम, ऑपरेशन सिंदूर का असर अभी भी महसूस

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?