शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मलेशिया में विजय की ‘जन नायकन’ ऑडियो लॉन्च को लेकर पाबंदियां, पुलिस ने जारी किए
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मलेशिया में विजय की ‘जन नायकन’ ऑडियो लॉन्च को लेकर पाबंदियां, पुलिस ने जारी किए

मलेशिया में विजय की ‘जन नायकन’ ऑडियो लॉन्च को लेकर पाबंदियां, पुलिस ने जारी किए

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 8:53 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
मलेशिया में विजय की ‘जन नायकन’ ऑडियो लॉन्च को लेकर पाबंदियां, पुलिस ने जारी किए
साझा करें

मुंबई

अभिनेता से राजनेता बने तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, हिंदी में इस फिल्म को ‘जन नेता’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। शनिवार यानी 27 दिसंबर को फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट होना है। बड़े पैमाने पर होने वाला यह इवेंट मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में अभिनेता विजय समेत फिल्म की पूरी कास्ट के मौजूद रहने की संभावना है। अब इस इवेंट से पहले मलेशियाई पुलिस ने कुछ कड़ी पाबंदियां लगाई हैं।

राजनीतिक गतिविधियों पर पूरा प्रतिबंध
‘जन नायकन’ के भव्य ऑडियो लॉन्च इवेंट से पहले मलेशियाई पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया है। मलेशियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल मलेशिया पुलिस ने ‘जन नायकन’ केल कार्यक्रम में राजनीति पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके तहत इवेंट के दौरान राजनीतिक भाषणों या राजनीतिक प्रतीक का कोई इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। चेरास जिला पुलिस प्रमुख सहायक आयुक्त ऐदिल बोलहसन ने कहा कि अनुमति केवल एक एंटरटेनमेंट इवेंट के लिए दी गई है। इसका उपयोग किसी भी प्रकार के राजनीतिक संदेश के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यह प्रतिबंध राजनीतिक अभिव्यक्ति के सभी रूपों पर लागू होता है, जिसमें भाषण, प्रतीक, बैनर, सामग्री, आंदोलन, काफिले और संगीत कार्यक्रम स्थल या उसके आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक संदेशों का सीधा प्रसारण शामिल है।

भारी संख्या में फैंस के पहुंचने की उम्मीद
देश में ‘जन नायकन’ के डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से इन प्रतिबंधों के पालन करने की बात कही गई। कार्यक्रम दिए गए नियमों का पालन करेगा और यह पूरी तरह से एक मनोरंजन से भरपूर इवेंट रहेगा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है, क्योंकि इवेंट और ऑडियो लॉन्च में 90,000 फैंस के शामिल होने की उम्मीद है।

विजय की 69वीं फिल्म है ‘जन नायकन’
एच विनोथ द्वारा निर्देशित ‘जन नायकन’ थलापति विजय की 69वीं फिल्म है। यह फिल्म पोंगल के अवसर पर 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। यह विजय की राजनीति में प्रवेश करने से पहले उनकी आखिरी फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और मामिता बैजू भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।

TAGGED:EntertainmentJan NayakanMalaysian
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर क्रिएटिव हैं आप? MP सरकार दे रही 5 लाख रुपये जीतने का मौका, बस सेवा योजना के लिए क्रिएटिव हैं आप? MP सरकार दे रही 5 लाख रुपये जीतने का मौका, बस सेवा योजना के लिए
अगली ख़बर सीटीईटी 2026 आवेदन का अंतिम अवसर कल, CBSE ने आवेदन विंडो फिर से खोली सीटीईटी 2026 आवेदन का अंतिम अवसर कल, CBSE ने आवेदन विंडो फिर से खोली

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?