रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - धर्म - पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी

पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 4:42 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी
साझा करें

देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनकी रहस्यमयी कहानियां हैं. उन्हीं में से एक है झरणी नरसिंह मंदिर. ये कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित है. यहां भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. बताया गया है कि इस मंदिर में भगवान नरसिम्हा विष्णु के चौथे अवतार के रूप में विराजमान हैं, जोकि आधे मनुष्य और आधे सिंह के स्वरूप में हैं. मंदिर सुबह आठ बजे भक्तों के लिए खुल जाता है और शाम 6 बजे तक दर्शन होते हैं.

बीदर शहर इस मंदिर से एक किलोमीटर दूर है. ये 300 मीटर लंबी गुफा में बना हुआ है, जिसमें श्रद्धालु दर्शन के लिए प्राकृतिक झरने वाले पानी से होकर गुजरते हैं, जो इसे एक अद्भुत और पवित्र स्थान बनाता है. मंदिर मणिचूला पहाड़ी के नीचे स्थित है, यही वजह है कि यहां से पानी का प्रवाह कभी रुकता नहीं है.

नरसिंह मंदिर के रहस्यलोक की कहानी

शास्त्रों के मुताबिक, नरसिंह भगवानने हिरण्यकशिपु नामक असुरका वध किया था, जिसने अपने पुत्र भक्त प्रह्लाद को मारने की कोशिश की थी और देवताओं को भी परेशान किया था. नरसिंह भगवान ने ब्रह्मा के वरदान की शर्तों का पालन किया था. असुर को वरदान था कि न दिन, न रात, न घर के अंदर, न बाहर, न अस्त्र से, न शस्त्र से, न मनुष्य, न पशु से उसका वध हो. भगवान ने अपनी जांघों पर लिटाकर अपने नाखूनों से उसका वध किया था.

पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकशिपु का वध करने के बाद भगवान नरसिंह ने झारासुर (जलासुरा) नामक एक और असुर का वध किया. ये असुर भगवान शिव का परम भक्त था. जिस समय वह मृत्यु की शैया पर लेटा हुआ था और अंतिम सांस ले रहा था उस समय उसने नरसिंह भगवान से विनती की कि वे उसी गुफा में रहें जहां वह निवास कर रहा था और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करें. नरसिंह भगवान ने असुर की अंतिम इच्छा पूरी की और उसके गुफा में निवास करने लगे. झारासुर जल में बदल गया और वह झरना बन गया, जो आज तक बह रहा है.

श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में आधुनिक सुविधाएं

मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान नरसिंह की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई है, जो बहुत शक्तिशाली है. यहां श्रद्धालुओं को गुफा के अंदर कोई परेशानी न हो इसके लिए लाइटिंग से लेकर AC तक का इंतजाम किया गया है. साथ ही साथ श्रद्धालुओं के लिए स्नान और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

TAGGED:Narasimha Temple
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रंगपुर डिविजन के अलग होने से चिकन नेक की समस्या हल, 23 लाख हिंदुओं के लिए राहत रंगपुर डिविजन के अलग होने से चिकन नेक की समस्या हल, 23 लाख हिंदुओं के लिए राहत
अगली ख़बर भारत की नजरें निर्णायक मुकाबले पर, श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टी20 बना सीरीज़ फाइनल भारत की नजरें निर्णायक मुकाबले पर, श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टी20 बना सीरीज़ फाइनल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?