शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भागलपुर में 70 हजार रिकॉर्ड हुए ऑनलाइन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - भागलपुर में 70 हजार रिकॉर्ड हुए ऑनलाइन

भागलपुर में 70 हजार रिकॉर्ड हुए ऑनलाइन

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 23, 2026 8:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
भागलपुर में 70 हजार रिकॉर्ड हुए ऑनलाइन
साझा करें

भागलपुर.

शहरवासियों के लिए होल्डिंग टैक्स भुगतान अब और आसान होने जा रहा है। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स सुविधा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। होल्डिंग टैक्स एजेंसी द्वारा पहले 44 हजार घरों का डेटा अपलोड किया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 70 हजार कर दिया गया है, जबकि निगम के रिकार्ड में 83 हजार होल्डिंग दर्ज हैं।

अधिकांश रिकार्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फीड हो चुका है, जिससे लोग घर बैठे टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने ऑनलाइन तैयारी को लेकर दो दिन पूर्व समीक्षा कर चुके हैं। इस सुविधा को अतिशीघ्र लागू करने का स्मार्ट सिटी और आउट सोर्सिंग एजेंसी लाजीकूफ को निर्देश दिया है।

जीआईएस मैपिंग से सटीक आकलन
भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में जीआईएस मैपिंग के जरिए जमीन और भवन के सीमांकन की सटीक जानकारी तैयार की जा रही है। इससे भवन के वास्तविक क्षेत्रफल और उपयोग की सही स्थिति स्पष्ट होगी। इससे टैक्स निर्धारण में पारदर्शिता आएगी और राजस्व संग्रहण भी बेहतर होगा। इस व्यवस्था से निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और लंबी कतारों से भी मुक्ति मिलेगी।

ऑनलाइन ट्रैकिंग और बकायेदारों को अलर्ट
भागलपुर नगर निगम के कर्मी कमांड सेंटर से यह मानिटर कर सकेंगे कि किस होल्डिंग धारक ने टैक्स का भुगतान किया है और किनके यहां बकाया है। बकायेदारों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए सूचना भेजी जाएगी, जिसमें बकाया राशि की जानकारी होगी। इसके आधार पर वे तुरंत ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।

राजस्व बढ़ाने की दिशा में कदम
होल्डिंग टैक्स शहर की विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है। 70 हजार रिकार्ड ऑनलाइन होने से कर संग्रहण में पारदर्शिता और तेजी आएगी। निगम प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में शेष होल्डिंग का डेटा भी अपलोड कर दिया जाएगा। वहीं, भुगतान की समस्या दूर करने को लेकर बैंक के साथ करार हो चुका है।

कैसे करें ऑनलाइन भुगतान?

  1. नगर निगम व स्मार्ट सिटी के ऑनलाइन पोर्टल पर लागिन करें
  2. होल्डिंग नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर टैक्स विवरण देखें
  3. बकाया राशि की जानकारी के साथ ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से भुगतान करें
  4. भुगतान के बाद डिजिटल रसीद डाउनलोड कर लें
TAGGED:BiharfeaturedRecord Online
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद
अगली ख़बर मुख्यमंत्री साय बोले –  विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर औ मुख्यमंत्री साय बोले – विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर औ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?