रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 6, 6, 6, 6, 6… हार्दिक पंड्या ने छक्कों की बारिश करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - 6, 6, 6, 6, 6… हार्दिक पंड्या ने छक्कों की बारिश करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में

6, 6, 6, 6, 6… हार्दिक पंड्या ने छक्कों की बारिश करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में

UB News Network
Last updated: जनवरी 3, 2026 8:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
6, 6, 6, 6, 6… हार्दिक पंड्या ने छक्कों की बारिश करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में
साझा करें

राजकोट
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपनी मौजूदगी शानदार तरीके से दर्ज कराई. शनिवार (3 जनवरी) को विदर्भ के खिलाफ मुकाबले में पंड्या ने वडोदरा के लिए तूफानी शतक लगाया. पंड्या ने 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से सिर्फ 68 गेंदों पर शतक पूरा किया. पंड्या के लिस्ट-ए करियर का ये पहला शतक रहा.

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में आयोजित इस मैच में हार्दिक पंड्या ने कुल मिलाकर 92 गेंदों पर 133 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. हार्दिक का स्ट्राइक रेट 144.56 रहा. एक समय हार्दिक ने 62 गेंदों पर 68 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदल दिया. 39वें ओवर में हार्दिक ने विदर्भ के स्पिन गेंदबाज पार्थ रेखाडे की खबर ली. उस ओवर में हार्दिक ने लगातार पांच छक्के लगाए और फिर आखिरी बॉल पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा कर लिया.

हार्दिक का लिस्ट-ए रिकॉर्ड कैसा है?
    हार्दिक पंड्या अब तक 119 लिस्ट-ए मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 2382 रन दर्ज हैं. हार्दिक ने 1 शतक के अलावा 13 अर्धशतक जड़े हैं. हार्दिक ने लिस्ट-ए में 110 विकेट भी झटके हैं. खास बात यह रही कि जहां वडोदरा के बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए, वहीं पंड्या अकेले मोर्चा संभालते दिखे. हार्दिक अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. हार्दिक के शतक के दम पर वडोदरा ने इस मैच में 9 विकेट पर 293 रनों का स्कोर खड़ा किया.

हार्दिक पंड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में खेलते नजर आए थे, जिसके बाद वो कुछ दिनों के ब्रेक पर रहे. वापसी के साथ ही उन्होंने दिखा दिया कि वह पूरी तरह लय में हैं. पंड्या ने 44 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद सिर्फ 24 गेंदों में शतक तक पहुंच गए.

अब हार्दिक पंड्या इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नजर आएंगे. यह सीरीज और विजय हजारे ट्रॉफी दोनों ही फरवरी में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का अहम हिस्सा है. नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ पंड्या ने साफ कर दिया है कि वह बड़े मंच पर एक बार फिर आतिशी प्रदर्शन के लिए तैयार हैं.

TAGGED:Hardik PandyaSportstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिलासपुर में PM श्री स्कूल के अंदर कुत्ते ने छात्र-टीचर को नोचा बिलासपुर में PM श्री स्कूल के अंदर कुत्ते ने छात्र-टीचर को नोचा
अगली ख़बर केंद्र व राज्य की 98 जनकल्याणकारी योजनाएं फैमिली आईडी से जुड़ीं केंद्र व राज्य की 98 जनकल्याणकारी योजनाएं फैमिली आईडी से जुड़ीं

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?