गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 53 साल की मंदिरा बेदी ने दिखाया 30 जैसा जोश, फिनेस टिप्स 40 पार महिलाओं के लिए
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - 53 साल की मंदिरा बेदी ने दिखाया 30 जैसा जोश, फिनेस टिप्स 40 पार महिलाओं के लिए

53 साल की मंदिरा बेदी ने दिखाया 30 जैसा जोश, फिनेस टिप्स 40 पार महिलाओं के लिए

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 5:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
53 साल की मंदिरा बेदी ने दिखाया 30 जैसा जोश, फिनेस टिप्स 40 पार महिलाओं के लिए
साझा करें

मुंबई 
शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फेम एक्ट्रेस मंदीरा बेदी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. 53 साल की उम्र में भी मंदिरा बेहद फिट और एक्टिव हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करती दिखती हैं. मंदिरा बेदी को  फिटनेस आइकन माना जाता है, उन्होंने साबित किया है कि उम्र सिर्फ नंबर होता है. 50 की पार होते ही जहां लोग ठीक से चल नहीं पाते हैं, वहां पर  मंदिरा की फिटनेस और एनर्जी लोगों को चौंका देती है. 

हाल ही में हर्बालाइफ के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में मंदीरा ने अपनी फिटनेस जर्नी, उम्र के साथ बदलते शरीर और सेहत को लेकर अपनी खुलकर बातें की. इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि इस उम्र में वो खुद को पहले से कई गुना ज्यादा स्ट्रॉन्ग महसूस करती हैं. 

उम्र के साथ बढ़ी ताकत 

मंदिरा ने बताया कि वो आज के समय में अपने 30 और 40 के मुकाबले में ज्यादा वजन उठा पाती हैं, उनकी बॉडी में कोई ऐसी लिमिट नहीं है जो पहले नहीं थी. सही ट्रेनिंग और रोजाना एक्सरसाइज की वजह से उनका शरीर अधिक स्ट्रॉन्ग और बैलेंस हो गया है. मंदिरा बेदी ने अपनी फिटनेस के पीछे की सीक्रेट का खुलासा किया, उन्होंने बताया है कि उनकी स्ट्रॉन्ग बॉडी का असली सप्लीमेंट किया है. 

क्या है मंदिरा की फिटनेस का सीक्रेट

मंदिरा से जब फिटनेस सप्लीमेंट्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही सबसे बड़ा सप्लीमेंट है, वो किसी चमत्कारी गोली या शॉर्टकट में यकीन नहीं रखती हैं. रोजाना एक्सरसाइज करने से ही हमारा शरीर बीमारियों से दूर रहता है.

40 और 50 की उम्र में महिलाओं में काफी सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं, लेकिन अगर आपकी बॉडी एक्टिव रहती है. तो आपके शरीर में इन बदलावों का ज्यादा असर नहीं पड़ता है. 

महिलाओं को दिया खास मैसेज

मंदिरा बेदी ने खासतौर पर मिडिल एज महिलाओं को मैसेज देते हुए कहा कि फिटनेस को कभी ऑप्शन की तरह नहीं देखना चाहिए. ये कुछ दिनों की चीज नहीं है बल्कि आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा होना चाहिए. एक्सरसाइज सिर्फ वर्तमान के लिए नहीं बल्कि भविष्य की सेहत के लिए सुरक्षाकवच की तरह है.  

रोजाना वर्कआउट करना सेल्फ लव की तरह है यानी यह खुद से प्यार करने का तरीका है. इससे आप भी फिट रहते है और आपका दिल भी हेल्दी रहता है. 
40 पार महिलाएं घर पर ही करें ये 5 एक्सरसाइज

40 पार महिलाएं घर पर रहकर भी खुद को फिट रख सकती हैं,  रोजाना सिर्फ 20–25 मिनट की ये 5 एक्सरसाइज शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखती हैं.

    वॉल स्क्वैट करने से महिलाओं को बढ़ती उम्र में घुटने और जांघ मजबूत होते हैं.
    कुर्सी की मदद से बैठना-उठना करें, इससे आपके पैरों की मसल्स स्ट्रॉन्ग होती है.
    आर्म रेज एक्सरसाइज भी महिलाओं के लिए बेहतर है, क्योंकि इससे कंधे और बाजू टोन होते हैं.
    पेट और कमर को सपोर्ट देने के लिए लेग लिफ्ट एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें.
    महिलाओं को हर छोटी-बड़ी बात का स्ट्रेस होता है और इसे कम करने के लिए वो प्राणायाम और हल्की स्ट्रेचिंग कर सकती हैं. इससे उनके शरीर में लचीलापन भी आता है. 

महिलाएं डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स 

30 के बाद ही महिलाओं को अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल कर लेने चाहिए, जो उनकी हेल्थ और स्किन के लिए बेहतर होते हैं. 

    संतरा, पपीता, अमरूद जैसे फल खाएं
    हरी सब्जियां, चुकंदर, गाजर, जैसी सब्जियां खाएं, यह उनकी स्किन के लिए भी अच्छी होती हैं.
    बादाम, अखरोट, काली किशमिश और अन्य नट्स भी रोजाना मुट्ठी भर खाएं.
    चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और कद्दू के बीजों को भी डाइट का हिस्सा बनाएं.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.

TAGGED:EntertainmentMandira Beditop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रिश्तों को समझ की नई दिशा: भोपाल में शुरू हुआ ‘तेरे मेरे सपने’ प्री-मैरिटल सेंटर रिश्तों को समझ की नई दिशा: भोपाल में शुरू हुआ ‘तेरे मेरे सपने’ प्री-मैरिटल सेंटर
अगली ख़बर उद्योग हमारे राष्ट्र के विकास की रीढ़ हैं : राज्यमंत्री श्रीमती गौर उद्योग हमारे राष्ट्र के विकास की रीढ़ हैं : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?