शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पटना हाईकोर्ट से शराबबंदी मामले में एक दिन में 463 लोगों को बेल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पटना हाईकोर्ट से शराबबंदी मामले में एक दिन में 463 लोगों को बेल

पटना हाईकोर्ट से शराबबंदी मामले में एक दिन में 463 लोगों को बेल

UB News Network
Last updated: जनवरी 20, 2026 8:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
पटना हाईकोर्ट से शराबबंदी मामले में एक दिन में 463 लोगों को बेल
साझा करें

पटना.

पटना हाईकोर्ट से बीते सोमवार (19 जनवरी, 2026) को 463 लोगों को जमानत दी गई. शराबबंदी कानून से जुड़े मामले में कोर्ट की ओर से यह जमानत दी गई है. सोमवार को जस्टिस रुद्र प्रकाश मिश्रा की एकल पीठ ने शराब से संबंधित कुल 508 मामलों की सुनवाई की.

रुद्र प्रकाश मिश्रा की बेंच ने खराब कार्यान्वयन और छोटी मात्रा में शराब मिलने पर भी लंबी जेल अवधि को देखते हुए यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया, जिससे अदालतों पर बोझ कम हुआ. रिकॉर्ड 30 सेकेंड प्रति मामले की गति से सुनवाई हुई. दूसरी ओर पटना हाईकोर्ट ने एक ही दिन में 463 जमानत मंजूर कर एक नया रिकॉर्ड बनाया. ये सभी मामले बिहार में लागू शराबबंदी कानून से जुड़े थे.

पहले 300 के करीब था जमानत का रिकॉर्ड
कोर्ट ने पाया कि कानून का क्रियान्वयन ठीक से नहीं हो रहा है और छोटी मात्रा में शराब मिलने पर भी आरोपी लंबे समय तक जेल में रहते हैं, जिससे अदालतों पर बोझ बढ़ रहा है. इस सुनवाई में लगभग हर मामले का निपटारा औसतन 30 सेकेंड में किया गया, जो कि एक अभूतपूर्व गति थी. पहले एक दिन में 300 के करीब जमानत दी जा चुकी है. अब 463 के साथ यह रिकॉर्ड टूट गया है. जस्टिस रुद्र प्रकाश मिश्रा ने हैरानी जताई कि शराब की बहुत छोटी मात्रा बरामद होने पर भी लोगों को लंबे समय तक सलाखों के पीछे रहना पड़ रहा है.

‘मापदंडों की समीक्षा होनी चाहिए’
सुनवाई के दौरान अदालत ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि शराबबंदी के मामलों में जेल भेजने के मापदंडों की समीक्षा होनी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि मामूली बरामदगी के बावजूद आरोपियों को जेल में रखना चिंताजनक है. इस रिकॉर्ड सुनवाई ने ये मैसेज दिया है कि कानूनों का बोझ आम जनता और न्यायपालिका पर संतुलित होना चाहिए, ताकि निर्दोष या छोटे अपराधियों को अनावश्यक परेशानी न हो. इसके साथ ही अदालत की ओर से मामलों के त्वरित निपटारे के लिए सहायक लोक अभियोजकों के प्रयासों की जमकर तारीफ की गई.

TAGGED:BiharfeaturedPatna High Court
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर धान की खुशहाली से सजी खुशियाँ: किसान प्रेमचंद लहरे 9.61 लाख की धान बिक्री से करे धान की खुशहाली से सजी खुशियाँ: किसान प्रेमचंद लहरे 9.61 लाख की धान बिक्री से करे
अगली ख़बर विष्णुदेव साय सरकार की 21 जनवरी को महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक, अहम मुद्दों पर होगा विष्णुदेव साय सरकार की 21 जनवरी को महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक, अहम मुद्दों पर होगा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?