गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 39 साल के ख्वाजा ने संन्यास का किया ऐलान, सिडनी टेस्ट होगा करियर का आखिरी मैच
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - 39 साल के ख्वाजा ने संन्यास का किया ऐलान, सिडनी टेस्ट होगा करियर का आखिरी मैच

39 साल के ख्वाजा ने संन्यास का किया ऐलान, सिडनी टेस्ट होगा करियर का आखिरी मैच

UB News Network
Last updated: जनवरी 2, 2026 7:03 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
39 साल के ख्वाजा ने संन्यास का किया ऐलान, सिडनी टेस्ट होगा करियर का आखिरी मैच
साझा करें

 सिडनी
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला 4 जनवरी (रविवार) से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में होना है. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही एशेज रिटेन कर चुकी है और वो सीरीज का स्कोर 4-1 करना चाहेगी. दूसरी ओर इंग्लिश टीम की कोशिश जीत के साथ सीरीज खत्म करने पर है. सिडनी टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बड़ा निर्णय लिया है.

39 वर्षीय उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ख्वाजा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार खेलने उतरेंगे. यह उनके टेस्ट करियर का 88वां मुकाबला होगा. शुक्रवार (2 जनवरी) की सुबह एससीजी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ख्वाजा ने अपने फैसले की घोषणा की. इस दौरान उनके माता-पिता, पत्नी रेचल और दोनों बच्चे भी मौजूद थे. उन्होंने टीम के अभ्यास सत्र से ठीक पहले अपने साथी खिलाड़ियों को इस फैसले की जानकारी दी.

उस्मान ख्वाजा ने बताया कि वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट और टी20 में खेलते रहेंगे. वह आगे भी ब्रिसबेन हीट (BBL) और क्वींसलैंड (शेफील्ड शील्ड) के लिए उपलब्ध रहेंगे. इस्लामाबाद में जन्मे ख्वाजा बचपन में सिडनी आकर बस गए थे. यहीं उन्होंने 2008 में फर्स्ट क्लास और 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. ऐसे में एससीजी में उनका आखिरी टेस्ट एक भावनात्मक विदाई बन गया है.

उस्मान ख्वाजा हुए भावुक
उस्मान ख्वाजा ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि रिटायरमेंट पर रोऊंगा, लेकिन जैसे ही मैंने टीम को बताया, मेरी आंखों से आंसू निकल आए. यह सफर मेरे लिए बेहद खास रहा है.’ ख्वाजा का करियर आसान नहीं रहा है. उन्हें कई बार टीम से बाहर किया गया, चोटें झेलीं और औसत भी एक समय 25 से नीचे चला गया. लेकिन हर बार उन्होंने वापसी की और खुद को साबित किया.

साल 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई टेस्ट में खेली गई 141 रन की मैराथन पारी को उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में गिना जाता है. 2021-22 की एशेज सीरीज में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दो शतकों के साथ उस्मान ख्वाजा ने जोरदार वापसी की थी. इसके बाद चार सालों में वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के पहले मुस्लिम टेस्ट क्रिकेटर हैं. उन्होंने नस्लभेद के खिलाफ आवाज उठाई और दक्षिण एशियाई मूल के खिलाड़ियों के लिए बेहतर रास्तों की वकालत की. उन्होंने कहा, ‘मैं एक पाकिस्तानी मूल का मुस्लिम हूं, जिसे कहा गया था कि वह कभी ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल पाएगा, लेकिन आज मैं यहां हूं. मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक विनम्र क्रिकेटर के तौर पर याद रखें, जिसने खेल का आनंद लिया और दर्शकों का मनोरंजन किया.’

उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 87 टेस्ट मैचों में 6206 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 28 अर्धशतक शामिल रहे. टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 43.39 रहा है. ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 40 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले हैं. वनडे इंटरनेशनल में ख्वाजा के नाम पर 42.00 की औसत से 1554 रन दर्ज हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 12 अर्धशतक लगाए. ख्वाजा ने टी20 इंटरनेशनल में 26.77 के एवरेज और एक अर्धशतक की मदद से 241 रन बनाए.

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर MP में नए साल के पहले दिन सर्दी ने दिखाई दांत, उत्तरी हिस्से में बादल और कोहरा, MP में नए साल के पहले दिन सर्दी ने दिखाई दांत, उत्तरी हिस्से में बादल और कोहरा,
अगली ख़बर अफ्रीकी देशों ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया करारा जवाब, अमेरिकी नागरिकों की एंट्री पर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?