गुरूवार, फरवरी 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भागीरथपुरा में दूषित पानी से 26वीं मौत, 17 जनवरी को भर्ती किए गए बुजुर्ग की इलाज
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - भागीरथपुरा में दूषित पानी से 26वीं मौत, 17 जनवरी को भर्ती किए गए बुजुर्ग की इलाज

भागीरथपुरा में दूषित पानी से 26वीं मौत, 17 जनवरी को भर्ती किए गए बुजुर्ग की इलाज

UB News Network
Last updated: जनवरी 23, 2026 6:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
भागीरथपुरा में दूषित पानी से 26वीं मौत, 17 जनवरी को भर्ती किए गए बुजुर्ग की इलाज
साझा करें

इंदौर 

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दूषित पानी पीने से एक और जान चली गई। शुक्रवार को 63 वर्षीय बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक कुल 26 मौतें हो चुकी हैं। बुजुर्ग बद्री प्रसाद को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 17 जनवरी को अरविंदो अस्पताल में भर्तीय कराया गया था।

अस्पताल के जीएम राजीव सिंह के अनुसार बुजुर्ग को डायरिया के कारण भर्ती किया गया था दो दिनों में डायरिया ठीक भी हो गया था। वह पहले से टीबी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसका इलाज भी अस्पताल में किया जा रहा था। उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और मौत हुई है। भागीरथपुरा में यह उल्टी दस्त होने के बाद भर्ती 26वीं मरीज की मौत हुई है।
दूषित पानी पीने से 7 मरीजों का इलाज जारी

भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने के बाद उल्टी-दस्त के शिकार 7 मरीजों का इलाज अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

इधर, भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से सैकड़ों लोगों के बीमार होने और 25 लोगों की जान जाने के बाद जहां हर मंगलवार को जल सुनवाई शुरू की गई है। वहीं पार्षद और नगर निगम के अफसर नर्मदा जलप्रदाय की टंकियों के साथ बोरवेल की सतत मॉनिटरिंग कर रहे है। इसके साथ ही टंकियों की सफाई की जा रही है और पानी में क्लोरीन की जांच की जा रही है। शहर की 5 टंकियों की सफाई करने के साथ अलग-अलग 174 स्थानों पर पानी में क्लोरीन जांचा गया ताकि जनता को शुद्ध व साफ पानी मिल सकें।

भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब अरविंदो अस्पताल में 10 लोग भर्ती हैं। एक मरीज वेंटिलेटर पर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भर्ती मरीजों में से 8 दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित हैं।

70% हिस्से का काम इस माह होगा पूरा भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के मामले में क्षेत्र के 30% हिस्से में रोज एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई शुरू हो गया है। इसके साथ ही नियमित टेस्टिंग हो रही है। हालांकि, अभी रहवासियों का विश्वास कायम होने में समय लगेगा। अधिकांश रहवासी तो आरओ और टैंकर का पानी ही उपयोग कर रहे हैं। बाकी 70% हिस्सों में जो पाइपलाइन का काम चल रहा है, वो इस माह पूरा हो जाने की उम्मीद है।

इस महीने पाइपलाइन का काम पूरा होगा दरअसल, जहां काम शुरू हुआ उसमें 30% हिस्सा वह है जहां दो साल पहले मुख्य पाइप लाइन डाली गई थी। इसमें लीकेज चेक करने के साथ एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई शुरू हो गई है। क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला के मुताबिक बाकी 70% हिस्से में नई मेन पाइप लाइन डालने का तेजी से चल रहा है। जनवरी अंत तक उसे पूरा कर लिया जाएगा।

टैंकर से घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा क्षेत्र में रोज 50 से ज्यादा टैंकरों से पानी वितरण किया जा रहा है। कुछ हिस्सों में पाइपलाइन काम के चलते टैंकर गलियों के नजदीक तक पहुंचाए जा रहे हैं ताकि लोगों को कम दूरी तक आकर पानी भरना पड़े। उधर, इस मामले में अब तक 26 मौतें हो चुकी हैं, लेकिन पहले प्रशासन ने 4 मौतें, फिर 6 मौतें मानी थी। इसके बाद हाई कोर्ट में पेश रिपोर्ट में 21 मौतों में से 15 मौतें मानी। अभी अगली स्टेटस रिपोर्ट 27 जनवरी को पेश किया जाना है।

अस्पताल में इन मरीजों का चल रहा इलाज सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के मुताबिक, वर्तमान में अपोलो हॉस्पिटल में 58 साल के मरीज के पैर में गंभीर इंफेक्शन और किडनी की बीमारी का इलाज जारी है। केयर सीएचएल अस्पताल में 23 वर्षीय महिला एमचीबी, बेसल मेनेजाइटिस विथ हाईड्रोसिफेलस से ग्रस्त है।

अरबिंदो अस्पताल में 66 वर्षीय महिला लिवर में सूजन और संक्रमण से पीड़ित है। 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर चोटों के कारण और एसडीएच से ग्रस्त है। दो अन्य मरीज जो कि वार्ड में एडमिट हैं और डायरिया से पूर्ण स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की प्रक्रिया में हैं।

ऐसे बी बॉम्बे हॉस्पिटल में 65 वर्षीय बुजुर्ग मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम और इनसेफेलोपैथी से ग्रस्त है। 65 वर्षीय महिला और 72 वर्षीय बुजुर्ग सेंसरी पॉलीन्युरोपैथी से पीड़ित है। 67 वर्षीय महिला हायपोक्सिक इस्कीमिक इनकिफेलोपैथी यानी ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई अस्वस्थता से एडमिट है।

शहर में जनता को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नर्मदा से जुड़ी समस्त 105 पानी की टंकियों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अंतर्गत जल टंकियों में नियमित रूप से क्लोरिनेशन, जल गुणवत्ता की जांच और निर्धारित समयावधि में टंकियों की साफ-सफाई का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में स्कीम नंबर-140, एमआइजी, रेडियो कॉलोनी, उर्दू स्कूल परिसर और एमवाय हॉस्पिटल परिसर में स्थित पेयजल टंकियों की सफाई की गई।

निगम अफसरों को हिदायत दी गई है कि पानी टंकियों की सफाई, क्लोरिनेशन एवं मॉनिटरिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

TAGGED:BhagirathpurafeaturedMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर लाला जगदलपुरी मण्डप में समकालीन महिला लेखन पर सार्थक परिचर्चा लाला जगदलपुरी मण्डप में समकालीन महिला लेखन पर सार्थक परिचर्चा
अगली ख़बर भोजशाला: 2034 तक मंदिर निर्माण और सरस्वती मूर्ति की लंदन से वापसी का ऐलान भोजशाला: 2034 तक मंदिर निर्माण और सरस्वती मूर्ति की लंदन से वापसी का ऐलान

ये भी पढ़ें

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

आचार्य  संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

आचार्य संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?