रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 12 हजार शिक्षकों को होली पर मिला 70 करोड़ का वेतन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - 12 हजार शिक्षकों को होली पर मिला 70 करोड़ का वेतन

12 हजार शिक्षकों को होली पर मिला 70 करोड़ का वेतन

UB News Network
Last updated: मार्च 3, 2026 4:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
12 हजार शिक्षकों को होली पर मिला 70 करोड़ का वेतन
साझा करें

बांका.

होली का उत्साह परवान चढ़ चुका है। बाजार से गांव तक इसका रंग जमाने गुरुजी के बैंक खाते में सोमवार की सुबह ही 70 करोड़ से अधिक की राशि चली गई। शिक्षकों के खाते में यह राशि फरवरी के वेतन भुगतान के रूप में गई है। कोषागार ने ही करीब 60 करोड़ का वेतन भुगतान एक साथ कर दिया।

इसमें प्राथमिक, माध्यमिक लेकर उच्च माध्यमिक तक के शिक्षक शामिल हैं। इससे करीब 12 हजार शिक्षकों को वेतन मिला है। वेतन की इतनी बड़ी राशि ही होली का रंग जमाएगा। इसमें पुराने वाले नियमित शिक्षक के अलावा विशिष्ट और बीपीएससी शिक्षकों की बड़ी संख्या है। सुबह-सुबह वेतन मिलते ही शिक्षक खरीदारी के लिए बाजार में उतर गए। विभागीय आदेश पर शिक्षा विभाग ने फरवरी का वेतन भुगतान करने के लिए 10 दिन पूर्व की कवायद शुरु कर दी है। प्रखंड और जिला स्तर पर आने वाले निगेटिव को पिछले सप्ताह ही मंगा लिया था। 26 फरवरी तक वेतन भुगतान का विपत्र तैयार कर इसे कोषागार भेज दिया गया, ताकि फरवरी का वेतन शिक्षकों को समय पर मिल जाए।

पिछले दो दिन शनिवार और रविवार को कोषागार बंद रहने से इसका वेतन भुगतान नहीं हो सका। लेकिन सोमवार की सुबह ही प्रशासन ने वेतन भुगतान को गंभीरता से लेते हुए सभी को वेतन का भुगतान कर दिया। इसके साथ ही शिक्षकों के चेहरे पर होली की चमक दिखने लगी। वैसे धूरखेली के दिन सोमवार को बड़ी संख्या में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षक इंटर और मैट्रिक की कापी जांच के लिए छह केंद्रों पर जमे रहे। इसके अलावा बचे शिक्षकों को विद्यालय खुला रहने के कारण धूल और कीचड़ खाते हुए विद्यालय जाना पड़ा।

नियोजित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव ने कहा कि जीओबी मद से कटोरिया और चांदन के नियोजित शिक्षकों को वेतन मिलता है। लेकिन होली जैसे त्योहार में उनके ढाई सौ शिक्षकों को वेतन नहीं मिल सका है। डीईओ देवनारायण पंडित ने बताया कि अधिकांश शिक्षकों को वेतन भुगतान हो गया। कुछ नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान बैंक के माध्यम से होता है। विभाग उनका वेतन भी भुगतान के लिए बैंक भेज दिया है।

भयो-भयो कोलाहल समर भूमि में….
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों का होली मिलन समारोह सोमवार को आरएमके मैदान के रंगमंच पर हुआ। इसमें दर्जन भर शिक्षकों ने रामायणकालीन एक से एक होली गीतों से सबको सराबोर कर दिया। हिंदी शिक्षक प्रवीण कुमार ने पहले आज खेलत होली गोईया, कन्हैया खेलत होली… से इसकी शुरुआत की। इसके बाद संगीत शिक्षक सुशील कुमार ने एक-एक होली गीतों की प्रस्तुति की। आलोक प्रखर, धर्मेंद्र कुमार, दिलीप कुमार आदि ने एक से एक होली गीत की प्रस्तुति दी। नाल, तबला, हारमोनियम, झाल, झांझर बजाकर सबने होली का रंग जमा दिया।

इस अवसर पर डीईओ देवनारायण पंडित, आरएमके प्रधान डा राकेश रंजन, एसएस बालिका प्रधान अनिल कुमार झा, कैरी के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, निशांत केतु, रौशन कृष्णा, अमरेश कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार यादव, प्रीतम कुमार, बमबम पंडित, चंदन चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सबने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार दीपक और संचालन डा. राहुल कुमार ने किया।

TAGGED:BiharTeacher Salary
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली मिलन में तेज साउंड बजाने पर छात्रों में जमकर चले केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली मिलन में तेज साउंड बजाने पर छात्रों में जमकर चले
अगली ख़बर अभिषेक चौबे–सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, अब बलिया की कहानी बड़े पर्दे पर अभिषेक चौबे–सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, अब बलिया की कहानी बड़े पर्दे पर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?