बुधवार, अप्रैल 29, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: राजस्थान में एलडीसी के 10644 पदों पर होगी भर्ती
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - राजस्थान में एलडीसी के 10644 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान में एलडीसी के 10644 पदों पर होगी भर्ती

UB News Network
Last updated: जनवरी 10, 2026 3:27 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
राजस्थान में एलडीसी के 10644 पदों पर होगी भर्ती
साझा करें

नई दिल्ली.

राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में एलडीसी (LDC) के रिक्त 10,644 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी होने वाला है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) अगले सप्ताह कभी भी इसका विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। यह भर्ती CET (12वीं लेवल ) के स्कोर के आधार पर आयोजित की जाएगी।

कैलेंडर के अनुसार इस भर्ती की लिखित परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने यह साफ कर दिया है कि एलडीसी भर्ती परीक्षा के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं है। यह पूर्व के सिलेबस के मुताबिक ही होगी।

हजारों रह जाएंगे वंचित

इस भर्ती में प्रदेश के हजारों अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं क्योंकि एलडीसी पदों के लिए समान पात्रता परीक्षा (CET – सीनियर सेकेंडरी स्तर) क्वालीफाई होना अनिवार्य है। अब हजार युवा इस भर्ती को सीईटी से बाहर रखने की मांग कर रहे हैं।

महिला पर्यवेक्षक भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB/RSSB) ने राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। कुल 72 पदों पर योग्य महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन 5 फरवरी 2026 तक लिए जाएंगे। आवेदन उम्मीदवार कर सकेंगी, जिन्होंने स्नातक स्तर की राजस्थान CET 2024 परीक्षा पास की है। योग्यता – महिला पर्यवेक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त कंप्यूटर पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

एग्रीकल्चर वालों के लिए सरकारी वैकेंसी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन के लिए फॉर्म लिंक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 13 जनवरी से खुलेगा। इसके बाद अभ्यर्थी अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 तक इस भर्ती में आवेदन कर पाएंगे।

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि उद्यान) ऑनर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10+2 योजना के अधीन कृषि के साथ सीनियर उच्च माध्यमिक या पुरानी योजना के अधीन कृषि के साथ उच्च माध्यमिक योग्यता वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

TAGGED:Education/CareerRSSB LDC Vacancy
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को शनिवार-रविवार को भी करनी होगी जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को शनिवार-रविवार को भी करनी होगी
अगली ख़बर CJI सूर्यकांत यादें ताजा कर बोले- ‘हांसी से गुजरने पर याद आता है बचपन’ CJI सूर्यकांत यादें ताजा कर बोले- ‘हांसी से गुजरने पर याद आता है बचपन’

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?